लखनऊ से हिंदी एवं उर्दू में एकसाथ प्रकाशित राष्ट्रीय दैनिक समाचार पत्र
ताजा समाचार

समाचार विवरण

डेली न्यूज़ एक्टिविस्ट

मीडिया हाउस, 16/3 'घ', सरोजिनी नायडू मार्ग, लखनऊ - 226001
फ़ोन : 91-522-2239969 / 2238436 / 40,
फैक्स : 91-522-2239967/2239968
ईमेल : dailynewslko@gmail.com
ई-पेपर : http://www.dailynewsactivist.com

एशियाई खेल 2023 में ध्वजवाहक हरमनप्रीत सिंह और लवलिना ने किया भारत का नेतृत्व
एशियाई खेल 2023 में ध्वजवाहक हरमनप्रीत सिंह और लवलिना ने किया भारत का नेतृत्व
होंगझोऊ, 23 सितंबर    23 Sep 2023       Email   

होंगझोऊ, 23 सितंबर

चीन के होंगझोऊ में एशियाई खेल 2023 का उद्घाटन समारोह शनिवार को भारतीय समयानुसार शाम साढ़े पांच बजे से शुरू हुआ। भारतीय पुरुष हॉकी टीम के कप्तान हरमनप्रीत सिंह और मुक्केबाज लवलीना बोरगोहेन ने ध्वजवाहक की भूमिका निभाई। एशियाई खेल में भारत के 655 एथलीट 39 खेलों में हिस्सा लेंगे। इन खेलों का आयोजन पिछले साल 2022 में किया जाना था, लेकिन कोरोना महामारी के कारण इन्हें 2023 के लिए स्थगित कर दिया गया। ऐसे में इस बार पांच साल बाद एशियाई खेलों का आयोजन हो रहा है। एशियाई खेलों में 45 देशों के एथलीट अलग-अलग खेलों में हिस्सा लेने के लिए यहां पहुंचे हैं।

भारतीय पुरुष हॉकी टीम के कप्तान हरमनप्रीत सिंह और मुक्केबाज लवलीना बोरगोहेन ध्वजवाहक की भूमिका निभाई। दोनों ने परेड में भारतीय दल की अगुआई की। परेड की शुरुआत करने वाला पहला देश अफगानिस्तान था, उसके बाद बहरीन, बांग्लादेश, भूटान, ब्रुनेई दारुस्सलाम, कंबोडिया, डेमोक्रेटिक पीपुल्स रिपब्लिक ऑफ चाइना, हांगकांग, चीन, भारत, इंडोनेशिया, इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ ईरान, इराक थे।

भारत हांगझोउ में 39 स्पर्धाओं के लिए 655 खिलाड़ियों के सबसे बड़े दल के साथ पहुंचा है और उसकी कोशिश इंडोनेशिया 2018 में जीते गए 70 पदकों (16 स्वर्ण, 23 रजत और 31 कांस्य) से बेहतर 100 पदक जीतकर बेहतर प्रदर्शन करने पर जोर रहेगा ताकि वह दुनिया को दिखा सके कि टोक्यो ओलंपिक 2021 में ऐतिहासिक प्रदर्शन के बाद से देश में खेल ने किस तरह से तेजी से बदलाव आया है।

गौरतलब है कि टोक्यो 2020 ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता नीरज चोपड़ा साल 2018 में आयोजित जकार्ता एशियाई खेलों में ध्वजवाहक थे। महाद्वीपीय प्रतियोगिता में कुल 655 भारतीय एथलीट 39 खेलों में अपनी चुनौती पेश करेंगे। यह एशियाई खेल में भारत का अब तक का सबसे बड़ा दल है। इस बीच चीन अरुणाचल प्रदेश के तीन वुशु खिलाड़ियों को चीन में प्रवेश नहीं दिए जाने के विरोध में भारतीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने कल अपनी चीन यात्रा रद्द कर दी थी।






Comments

अन्य खबरें

ब्राह्मण उत्थान के लिए हुंकार भरी
ब्राह्मण उत्थान के लिए हुंकार भरी

लखनऊ । ब्राह्मण महासभा के एवं विभिन्न संगठनों के राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बुधवार को हजरतगंज में एक बैठक हुई। प्रतिभा शुक्ला राजमंत्री बाल बिकास एवं महिला पुष्टाहार विभाग उत्तर प्रदेश  के आवास

केजरीवाल का जहरीला बयान हर दिल्लीवासी के दिमाग को झकझोर रहा है: भाजपा
केजरीवाल का जहरीला बयान हर दिल्लीवासी के दिमाग को झकझोर रहा है: भाजपा

नयी दिल्ली .... यमुना नदी के जल को लेकर आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल की ओर से दिये गये बयान पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है और कहा है कि उनका यह

रोड शो के बावजूद आतिशी ने नहीं किया नामांकन दाखिल
रोड शो के बावजूद आतिशी ने नहीं किया नामांकन दाखिल

नयी दिल्ली।  आम आदमी पार्टी (आप) की वरिष्ठ नेता एवं दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने सोमवार को नामांकन से पहले लंबा रोड शो किया लेकिन नामांकन नहीं दाखिल कर सकी। आतिशी ने नामांकन से लंबा

महाकुंभ की शुरुआत का दिन करोड़ों लोगों के लिए खास दिन: मोदी
महाकुंभ की शुरुआत का दिन करोड़ों लोगों के लिए खास दिन: मोदी

नयी दिल्ली।  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को महाकुंभ की शुरुआत के दिन को भारतीय मूल्यों और संस्कृति को महत्व देने वाले करोड़ों लोगों के लिए एक बहुत ही खास दिन बताया है। मोदी ने