लखनऊ से हिंदी एवं उर्दू में एकसाथ प्रकाशित राष्ट्रीय दैनिक समाचार पत्र
ताजा समाचार

समाचार विवरण

डेली न्यूज़ एक्टिविस्ट

मीडिया हाउस, 16/3 'घ', सरोजिनी नायडू मार्ग, लखनऊ - 226001
फ़ोन : 91-522-2239969 / 2238436 / 40,
फैक्स : 91-522-2239967/2239968
ईमेल : dailynewslko@gmail.com
ई-पेपर : http://www.dailynewsactivist.com

महिला आरक्षण लागू करने और जनगणना के बीच कोई संबंध नहीं : राहुल
महिला आरक्षण लागू करने और जनगणना के बीच कोई संबंध नहीं : राहुल
24 सितंबर (वार्ता)    24 Sep 2023       Email   

नयी दिल्ली .... कांग्रेस नेता एवं सांसद राहुल गांधी ने लोकसभा और विधानसभाओं में महिला आरक्षण लागू करने के समय को लेकर रविवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत केंद्र सरकार पर कटाक्ष करते हुए कहा कि उन्हें महिला आरक्षण और दशकीय जनगणना या परिसीमन अभ्यास के बीच कोई संबंध नजर नहीं आता।

श्री गांधी ने यहां असम के एक मीडिया नेटवर्क के कार्यक्रम में कहा कि महिलाओं को लोकसभा और विधानसभा की 33 प्रतिशत सीटें आवंटित करके महिला आरक्षण विधेयक आज लागू किया जा सकता है। राजनीतिक व्यवस्था में महिलाओं की भागीदारी के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि भारतीय महिलाएं राजनीतिक व्यवस्था में उस तरह से हिस्सा नहीं ले रही हैं, जिस तरह उन्हें लेना चाहिए।

उन्होंने कहा,“उन्हें (महिलाओं को) राजनीति में भाग लेने में मदद करने का सबसे बड़ा कार्य कांग्रेस पार्टी द्वारा पंचायती राज में 33 प्रतिशत आरक्षण प्रदान करके किया गया था।” भाजपा पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा,“जब हम पंचायती राज में महिला आरक्षण को पारित कराने की कोशिश कर रहे थे तो भाजपा ने इस मुद्दे पर हमारा विरोध किया। ऐसे में महिला सशक्तिकरण में किसकी रुचि है, यह बहुत स्पष्ट है।”



भाजपा पर ध्यान भटकाने वाली रणनीति अपनाने का आरोप लगाते हुए कांग्रेस नेता ने कहा कि उनकी पार्टी ने अब पिछले अनुभवों से सीख लिया है कि इससे कैसे निपटना है। उन्होंने कहा,“हमने सीख लिया है कि भाजपा की ध्यान भटकाने वाली रणनीति से कैसे निपटना है। कर्नाटक चुनाव में, हमने एक स्पष्ट दृष्टिकोण दिया और अब हम बयान पर नियंत्रण रखते हैं। इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि वे क्या करने की कोशिश करते हैं, अब बयान पर हमारा नियंत्रण है।”

मणिपुर संघर्ष के मुद्दे पर चर्चा करते हुए कांग्रेस सांसद ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार का पूर्वोत्तर राज्य की स्थिति पर कोई नियंत्रण नहीं है। उन्होंने कहा,“भाजपा वहां नफरत की राजनीति कर रही है। इसने मणिपुर राज्य को नष्ट कर दिया है। उन्होंने कहा,“मैंने अपने पूरे जीवन में मणिपुर में जो देखा वह कभी नहीं देखा।”



‘इंडिया गठबंधन’ और एकजुट विपक्षी दलों के लचीलेपन के साथ काम करने के बारे में बात करते हुए श्री गांधी ने कहा,“सभी चुनौतियों के बीच, हम (इंडिया गठबंधन) एकजुट हुए हैं और मैंने विपक्ष को पहले कभी इस तरह काम करते नहीं देखा - इतने लचीलेपन के साथ क्योंकि हम एक राजनीतिक दल से लड़ रहे हैं लेकिन भारत के विचार का बचाव कर रहे हैं, इसीलिए हमने अपने गठबंधन का नाम आई.एन.डी.आई.ए. रखा है।”


Comments

अन्य खबरें

ब्राह्मण उत्थान के लिए हुंकार भरी
ब्राह्मण उत्थान के लिए हुंकार भरी

लखनऊ । ब्राह्मण महासभा के एवं विभिन्न संगठनों के राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बुधवार को हजरतगंज में एक बैठक हुई। प्रतिभा शुक्ला राजमंत्री बाल बिकास एवं महिला पुष्टाहार विभाग उत्तर प्रदेश  के आवास

केजरीवाल का जहरीला बयान हर दिल्लीवासी के दिमाग को झकझोर रहा है: भाजपा
केजरीवाल का जहरीला बयान हर दिल्लीवासी के दिमाग को झकझोर रहा है: भाजपा

नयी दिल्ली .... यमुना नदी के जल को लेकर आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल की ओर से दिये गये बयान पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है और कहा है कि उनका यह

रोड शो के बावजूद आतिशी ने नहीं किया नामांकन दाखिल
रोड शो के बावजूद आतिशी ने नहीं किया नामांकन दाखिल

नयी दिल्ली।  आम आदमी पार्टी (आप) की वरिष्ठ नेता एवं दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने सोमवार को नामांकन से पहले लंबा रोड शो किया लेकिन नामांकन नहीं दाखिल कर सकी। आतिशी ने नामांकन से लंबा

महाकुंभ की शुरुआत का दिन करोड़ों लोगों के लिए खास दिन: मोदी
महाकुंभ की शुरुआत का दिन करोड़ों लोगों के लिए खास दिन: मोदी

नयी दिल्ली।  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को महाकुंभ की शुरुआत के दिन को भारतीय मूल्यों और संस्कृति को महत्व देने वाले करोड़ों लोगों के लिए एक बहुत ही खास दिन बताया है। मोदी ने