लखनऊ से हिंदी एवं उर्दू में एकसाथ प्रकाशित राष्ट्रीय दैनिक समाचार पत्र
ताजा समाचार

समाचार विवरण

डेली न्यूज़ एक्टिविस्ट

मीडिया हाउस, 16/3 'घ', सरोजिनी नायडू मार्ग, लखनऊ - 226001
फ़ोन : 91-522-2239969 / 2238436 / 40,
फैक्स : 91-522-2239967/2239968
ईमेल : dailynewslko@gmail.com
ई-पेपर : http://www.dailynewsactivist.com

भाजपा सरकार के शासनकाल में उत्तर प्रदेश में है जंगलराज:अखिलेश
भाजपा सरकार के शासनकाल में उत्तर प्रदेश में है जंगलराज:अखिलेश
24 सितंबर (वार्ता)    24 Sep 2023       Email   

लखनऊ .... समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा सरकार में उत्तर प्रदेश में जंगलराज है। सत्ता के संरक्षण में भाजपा के दबंग और गुण्डे अराजकता फैला रहे हैं। भाजपा नेताओं ने प्रदेश की कानून व्यवस्था बर्बाद कर दिया है।

उन्होंने आरोप लगाया कि सुल्तानपुर में भाजपा नेता के भतीजे ने डा0 घनश्याम त्रिपाठी की पीट-पीटकर निर्ममता से हत्या कर दी। डॉ0 घनश्याम त्रिपाठी सुल्तानपुर की पीएचसी जयहिंदपुर में तैनात थे। इसी तरह से कानपुर में भाजपा नेता के धोखे के कारण किसान बाबू सिंह ने आत्महत्या कर ली। भाजपा नेता ने धोखे से किसान की जमीन लिखवा ली। किसान के परिजन भाजपा नेता की गिरफ्तारी की मांग को लेकर मुख्यमंत्री से न्याय की मांग कर रहे है लेकिन पीड़ितों को न्याय नहीं मिल रहा है। ऐसा लगता है कि मुख्यमंत्री जी नैतिक अवकाश पर गए हैं। कानपुर में ही भाजपा पार्षद पति ने सत्ता के घमण्ड में दबंगई दिखाते हुए एक युवक की बुरी तरह से पिटाई कर दी।



श्री यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री बताए कि पीड़ित परिजनों की सुनवाई क्यों नहीं हो रही है। पूरे प्रदेश में गरीबों और वंचितों के साथ अन्याय हो रहा है। किसी को न्याय नहीं मिल रहा है। भाजपा सरकार में दबंगों को सत्ता का संरक्षण मिला हुआ है।

महिलाओं, बेटियों के साथ बलात्कार और हत्या की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही है। प्रदेश में गाजीपुर से लेकर गाजियाबाद और वाराणसी से सहारनपुर तक अपराध की घटनाएं दिनोंदिन बढ़ रही हैं। बदमाशों ने शनिवार शाम जौनपुर में मेडिकल स्टोर संचालक को गोली मार दिया। बीते गुरूवार को सहारनपुर के गंगोह के एक गांव से किशोरी को अगवा कर दुष्कर्म किया गया।

उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार में कानून व्यवस्था ध्वस्त है। भाजपा और मुख्यमंत्री का जीरो टॉलरेंस का नारा झूठा है। भाजपा के दबंग और अपराधी नेताओं को बचाती है। निर्दोष लोगों को झूठे मुकदमों में फंसाती है।




Comments

अन्य खबरें

ब्राह्मण उत्थान के लिए हुंकार भरी
ब्राह्मण उत्थान के लिए हुंकार भरी

लखनऊ । ब्राह्मण महासभा के एवं विभिन्न संगठनों के राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बुधवार को हजरतगंज में एक बैठक हुई। प्रतिभा शुक्ला राजमंत्री बाल बिकास एवं महिला पुष्टाहार विभाग उत्तर प्रदेश  के आवास

केजरीवाल का जहरीला बयान हर दिल्लीवासी के दिमाग को झकझोर रहा है: भाजपा
केजरीवाल का जहरीला बयान हर दिल्लीवासी के दिमाग को झकझोर रहा है: भाजपा

नयी दिल्ली .... यमुना नदी के जल को लेकर आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल की ओर से दिये गये बयान पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है और कहा है कि उनका यह

रोड शो के बावजूद आतिशी ने नहीं किया नामांकन दाखिल
रोड शो के बावजूद आतिशी ने नहीं किया नामांकन दाखिल

नयी दिल्ली।  आम आदमी पार्टी (आप) की वरिष्ठ नेता एवं दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने सोमवार को नामांकन से पहले लंबा रोड शो किया लेकिन नामांकन नहीं दाखिल कर सकी। आतिशी ने नामांकन से लंबा

महाकुंभ की शुरुआत का दिन करोड़ों लोगों के लिए खास दिन: मोदी
महाकुंभ की शुरुआत का दिन करोड़ों लोगों के लिए खास दिन: मोदी

नयी दिल्ली।  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को महाकुंभ की शुरुआत के दिन को भारतीय मूल्यों और संस्कृति को महत्व देने वाले करोड़ों लोगों के लिए एक बहुत ही खास दिन बताया है। मोदी ने