लखनऊ से हिंदी एवं उर्दू में एकसाथ प्रकाशित राष्ट्रीय दैनिक समाचार पत्र
ताजा समाचार

समाचार विवरण

डेली न्यूज़ एक्टिविस्ट

मीडिया हाउस, 16/3 'घ', सरोजिनी नायडू मार्ग, लखनऊ - 226001
फ़ोन : 91-522-2239969 / 2238436 / 40,
फैक्स : 91-522-2239967/2239968
ईमेल : dailynewslko@gmail.com
ई-पेपर : http://www.dailynewsactivist.com

कार्यकर्ताओं का सम्मान सर्वोपरि: ब्रजेश पाठक
कार्यकर्ताओं का सम्मान सर्वोपरि: ब्रजेश पाठक
25 सितंबर    25 Sep 2023       Email   



लखनऊ.....कैंट विधानसभा क्षेत्र में सोमवार को डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने अनोखी पहल की। डिप्टी सीएम ने खुद को मिले सभी उपहार भाजपा कार्यकर्ताओं को भेंट किए। उपहार पाकर कार्यकर्ता खुशी से झूम उठे। कार्यकर्ताओं ने कहा कि ऐसा सम्मान हमें पहले कभी नहीं मिला। मौका था भाजपा के नवनियुक्त अध्यक्ष एवं कार्यकर्ताओं के स्वागत समारोह का।



चारबाग के होटल स्योना रेजिडेंसी में नवनियुक्त  महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी, कार्यकर्ता और पदाधिकारियों का अभिनंदन समारोह हुआ। डिप्टी सीएम ने प्रदेश भर से मिले सम्मान स्वरूप उपहारों को कार्यकर्ताओं को वितरित किए। उन्होंने कहा कि यह उपहार नहीं सम्मान है, जो आपकी बदौलत हमें पूरे प्रदेश में मिला है। उसमें आपकी भागीदारी अहम है। बिना आपके सहयोग के हम और पार्टी आगे नहीं बढ़ सकती है। इस मौके पर उन्होंने कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को सम्मानित किया।



डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा कि लोकसभा का चुनाव नजदीक आ रहा है। सभी को कड़ी मेहनत करने की जरूरत है। पार्टी की लोकप्रियता लगातार बढ़ रही है। ऐसे में कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी और बढ़ जाती है। प्रत्येक वोटर को घर से निकलकर वोट डालने के लिए प्रेरित करें। उन्होंने कहा कि बाकी पार्टियां झूठ-फरेब और गुंडई के बूते चुनाव जीतना चाहते हैं। प्रदेश की जनता उन्हें सबक सिखाएगी। भाजपा की प्रचंड जीत होगी।


Comments

अन्य खबरें

ब्राह्मण उत्थान के लिए हुंकार भरी
ब्राह्मण उत्थान के लिए हुंकार भरी

लखनऊ । ब्राह्मण महासभा के एवं विभिन्न संगठनों के राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बुधवार को हजरतगंज में एक बैठक हुई। प्रतिभा शुक्ला राजमंत्री बाल बिकास एवं महिला पुष्टाहार विभाग उत्तर प्रदेश  के आवास

केजरीवाल का जहरीला बयान हर दिल्लीवासी के दिमाग को झकझोर रहा है: भाजपा
केजरीवाल का जहरीला बयान हर दिल्लीवासी के दिमाग को झकझोर रहा है: भाजपा

नयी दिल्ली .... यमुना नदी के जल को लेकर आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल की ओर से दिये गये बयान पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है और कहा है कि उनका यह

रोड शो के बावजूद आतिशी ने नहीं किया नामांकन दाखिल
रोड शो के बावजूद आतिशी ने नहीं किया नामांकन दाखिल

नयी दिल्ली।  आम आदमी पार्टी (आप) की वरिष्ठ नेता एवं दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने सोमवार को नामांकन से पहले लंबा रोड शो किया लेकिन नामांकन नहीं दाखिल कर सकी। आतिशी ने नामांकन से लंबा

महाकुंभ की शुरुआत का दिन करोड़ों लोगों के लिए खास दिन: मोदी
महाकुंभ की शुरुआत का दिन करोड़ों लोगों के लिए खास दिन: मोदी

नयी दिल्ली।  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को महाकुंभ की शुरुआत के दिन को भारतीय मूल्यों और संस्कृति को महत्व देने वाले करोड़ों लोगों के लिए एक बहुत ही खास दिन बताया है। मोदी ने