लखनऊ से हिंदी एवं उर्दू में एकसाथ प्रकाशित राष्ट्रीय दैनिक समाचार पत्र
ताजा समाचार

समाचार विवरण

डेली न्यूज़ एक्टिविस्ट

मीडिया हाउस, 16/3 'घ', सरोजिनी नायडू मार्ग, लखनऊ - 226001
फ़ोन : 91-522-2239969 / 2238436 / 40,
फैक्स : 91-522-2239967/2239968
ईमेल : dailynewslko@gmail.com
ई-पेपर : http://www.dailynewsactivist.com

आज का इतिहास
आज का इतिहास
एजेंसी    25 Nov 2023       Email   

नयी दिल्ली।  भारतीय एवं विश्व इतिहास में 26 नवंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएं इस प्रकार है।


1859 : चार्ल्स डिकन्स की ‘ए टेल ऑफ टू सिटीज’ का अंतिम साप्ताहिक अंक साहित्यिक पत्रिका ‘ऑल द इयर राउंड’ में प्रकाशित हुआ।
1865 : लुइस कैरोल की पुस्तक ‘एलिस इन वंडरलैंड’ अमेरिका में प्रकाशित।
1885: पहली बार उल्कापिंड की तस्वीर ली गयी।
1919 : भारत के प्रसिद्ध इतिहासकार और शिक्षाविद् राम शरण शर्मा का जन्म।
1921: आज प्रसिद्ध उद्योगपति और श्वेत क्रांति के जनक वर्गीज कुरियन का जन्म हुआ था।
1932: महान क्रिकेटर डॉन ब्रैडमैन ने प्रथम श्रेणी क्रिकेट में दस हजार रन बनाये।
1948: नेशनल कैडेट कोर की स्थापना हुई।1949: संविधान सभा ने संविधान के मसौदे पर हस्ताक्षर किए।
1967 : लिस्बन में बादल फटने से करीब 450 लोगों की मौत।
1984: इराक एवं अमेरिका ने कूटनीतिक संबंधों को पुन: स्थापित किया।
1992 : विश्व पर्यावरण संरक्षण दिवस मनाने की शुरुआत।
1996: मंगल ग्रह पर जीवन की संभावनाओं का पता लगाने के लिए अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने अंतरिक्ष यान ‘मार्स ग्लोबल सर्वेयर’ को अंतरिक्ष में भेजा था।
1998 : तुर्की के प्रधानमंत्री मेसुत यिल्माज ने संसद में अपनी सरकार के विश्वासमत हासिल नहीं कर पाने के बाद इस्तीफ़ा दिया।
2001 : नेपाल में 200 विद्रोही मारे गए।
2006 : इराक बम धमाके में 202 लोगों की मौत।
2008 : मुंबई के कई स्थानों पर आतंकवादी हमलों में 166 लोग मारे गए।
2012: अरविंद केजरीवाल ने एक नये राजनैतिक दल आम आदमी पार्टी का गठन किया।
2018 : नासा का इनसाइट मिशन सात महीने की यात्रा के बाद मंगल ग्रह पर उतरा।
2018 : अफगानिस्तान में पुलिस काफिले पर तालिबान के हमले में 22 पुलिसकर्मियों की मौत।
2019 : शिवसेना, कांग्रेस, राकांपा गठबंधन ‘महा विकास आघाड़ी’ ने महाराष्ट्र में सरकार बनाने का दावा पेश किया।2019 : ट्रांसजेंडर समुदाय के सदस्यों के अधिकारों को सुनिश्चित करने संबंधी विधेयक संसद में हुआ पारित।






Comments

अन्य खबरें

कल अयोध्या में रामलला का दर्शन करेंगी राष्ट्रपति मुर्मु
कल अयोध्या में रामलला का दर्शन करेंगी राष्ट्रपति मुर्मु

नयी दिल्ली।  राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु कल उत्तर प्रदेश के अयोध्या में भव्य राम मंदिर में रामलला के दर्शन तथा पूजा अर्चना करेंगी। राष्ट्रपति सचिवालय ने मंगलवार को एक विज्ञप्ति जारी कर

कांग्रेस ने राज बब्बर को गुड़गांव, आनंद शर्मा को कांगड़ा से चुनाव मैदान में उतारा
कांग्रेस ने राज बब्बर को गुड़गांव, आनंद शर्मा को कांगड़ा से चुनाव मैदान में उतारा

नयी दिल्ली।  कांग्रेस ने तीन राज्यों में चार लोकसभा सीटों के उम्मीदवारों के नाम मंगलवार को घोषित किये और अभिनेता राज बब्बर तथा वरिष्ठ नेता आनंद शर्मा को चुनावी समर में उतारा

केजरीवाल और ‘आप’ बिना डगमगाये कठिन समय का सामना करेंगे: मान
केजरीवाल और ‘आप’ बिना डगमगाये कठिन समय का सामना करेंगे: मान

नयी दिल्ली।  पंजाब आम आदमी पार्टी (आप) के अध्यक्ष एवं मुख्यमंत्री भगवंत मान ने मंगलवार को तिहाड़ जेल में ‘आप’ के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से मुलाकात

अमेठी से स्मृति ईरानी ने भरा पर्चा
अमेठी से स्मृति ईरानी ने भरा पर्चा

अमेठी।  केंद्रीय मंत्री और स्थानीय सांसद स्मृति ईरानी ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के लोकसभा प्रत्याशी के तौर पर सोमवार को अपना नामांकन दाखिल किया। इस अवसर पर मध्य प्रदेश के