लखनऊ से हिंदी एवं उर्दू में एकसाथ प्रकाशित राष्ट्रीय दैनिक समाचार पत्र
ताजा समाचार

समाचार विवरण

डेली न्यूज़ एक्टिविस्ट

मीडिया हाउस, 16/3 'घ', सरोजिनी नायडू मार्ग, लखनऊ - 226001
फ़ोन : 91-522-2239969 / 2238436 / 40,
फैक्स : 91-522-2239967/2239968
ईमेल : dailynewslko@gmail.com
ई-पेपर : http://www.dailynewsactivist.com

10 करोड़ लोगों तक पहुंचा पूर्व महापौर अभिलाषा गुप्ता नन्दी का सेवा कार्य
10 करोड़ लोगों तक पहुंचा पूर्व महापौर अभिलाषा गुप्ता नन्दी का सेवा कार्य
डेली न्यूज नेटवर्क    26 Nov 2023       Email   




प्रयागराज : लगातार दस वर्षों तक प्रयागराज की महापौर रहीं अभिलाषा गुप्ता नन्दी अब प्रयागराज की महापौर नहीं हैं, लेकिन उनके द्वारा किए गए सेवा कार्य आज भी बहुत पसंद किए जा रहे हैं। प्रयागराज के लोगों के प्रति उनका सेवा कार्य लगातार जारी है। जिसे सोशल मीडिया पर खूब सराहा और पसन्द किया जा रहा है। इन दिनों निवर्तमान महापौर अभिलाषा गुप्ता नन्दी का एक लाइव वीडियो बहुत तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे अब तक 102 मिलियन यानी 10 करोड़ से अधिक लोगों द्वारा देखा जा चुका है, पांच लाख 94 हजार लोगों द्वारा पसंद किया जा चुका है। 20,000 से अधिक कमेंट किए जा चुके हैं। वहीं 9700 लोगों द्वारा पोस्ट शेयर किया जा चुका है। लाइव विडियो में निवर्तमान महापौर अभिलाषा गुप्ता नन्दी प्रयागराज के मुट्ठीगंज स्थित एक ऐसे परिवार में जाकर एक बेटी की शादी में उपहार देने के साथ ही आर्थिक मदद देती हैं, जिसके पिता की कुछ दिनों पहले मृत्यु हो गई थी। यह वीडियो नवंबर 2021 का है, उस समय अभिलाषा गुप्ता नन्दी प्रयागराज की महापौर थीं, लेकिन उनका और उनके पति उत्तर प्रदेश सरकार के औद्योगिक विकास मंत्री एवं प्रयागराज शहर दक्षिणी विधानसभा क्षेत्र से विधायक नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी का यह सेवा कार्य वर्ष 2006 से लगातार जारी है।
सेवा और समर्पण ये वो भाव है जिसे अपने जीवन में अपना कर तमाम जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हुए भी सामाजिक सेवा की जा सकती है। उत्तर प्रदेश के औद्योगिक विकास मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी और पूर्व महापौर अभिलाषा गुप्ता नन्दी पिछले करीब 17 वर्षों यानी 2006 से इसी भाव के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हुए सामाजिक सेवा करते चले आ रहे हैं, जिसे प्रयागराज ही नहीं, बल्कि देश और विदेश में बैठे करोड़ों लोग भी पसन्द कर रहे हैं। मंत्री नन्दी और निवर्तमान महापौर अभिलाषा गुप्ता नन्दी का यह सेवा कार्य औरों के लिए प्रेरणा है, जो सामर्थ्यवान बनने के बाद समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को भूल जाते हैं। मंत्री नन्दी और निवर्तमान महापौर अभिलाषा गुप्ता नन्दी 2006 से अब तक हजारों बेटियों की शादी में आर्थिक सहयोग दे चुके हैं। वहीं उनका यह सेवा कार्य लगातार जारी है। 

निवर्तमान महापौर अभिलाषा गुप्ता नन्दी ने बताया कि नवंबर 2021 में मुट्ठीगंज क्षेत्र की एक महिला अपने पुत्री की शादी का निमंत्रण देने आई थीं। प्रत्येक बेटी की शादी में आर्थिक मदद की जाती है। जब उस महिला की बेटी की शादी के लिए उपहार की तैयारी की जा रही थी, तब पता चला कि विवाह के कुछ दिन पहले ही बेटी के पिता की मृत्यु हो चुकी है। यह जानकर बहुत दुख हंआ। अभिलाषा गुप्ता नन्दी ने बताया कि मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी जी की सदैव सोच रही है किसी भी बेटी की शादी में बढ़ चढ़ कर सहयोग देने की। उन्हीं की सोच को निरन्तर आगे बढ़ाते हुए शादी के दिन मुट्ठीगंज निवासी उस बेटी के घर आशीर्वाद देने गईं, जिसमें सहयोग समेत सभी जरूरत की चीजों को भेंट स्वरूप दिया और आशीर्वाद देकर उज्जवल भविष्य की कामना की थी। इस दौरान बेटी की मां और परिवार के अन्य सदस्यों की आंखें नम हो गई थी। उस भावुक पल में मेरे भी आंसू छलक आए थे।
निवर्तमान महापौर अभिलाषा गुप्ता नन्दी ने कहा कि मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी के नेतृत्व में 2006 से ही सेवा कार्य जारी है, जो निरन्तर जारी रहेगा। लाइव वीडियो कर रीच 54 मिलियन यानी साढ़े पांच करोड़ से अधिक लोगों तक पहुंचना यह लोगों के प्यार, स्नेह एवं आशीर्वाद से ही सम्भव हुआ है। नन्दी सेवा संस्थान के द्वारा कई वर्षों से निर्धन परिवार की बेटियों को उनके विवाह में आर्थिक मदद के अलावा जरूरतमंद परिवारों को तेरहवीं ईलाज इत्यादि के लिए भी सहायता लगातार किया जा रहा है।






Comments

अन्य खबरें

ब्राह्मण उत्थान के लिए हुंकार भरी
ब्राह्मण उत्थान के लिए हुंकार भरी

लखनऊ । ब्राह्मण महासभा के एवं विभिन्न संगठनों के राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बुधवार को हजरतगंज में एक बैठक हुई। प्रतिभा शुक्ला राजमंत्री बाल बिकास एवं महिला पुष्टाहार विभाग उत्तर प्रदेश  के आवास

केजरीवाल का जहरीला बयान हर दिल्लीवासी के दिमाग को झकझोर रहा है: भाजपा
केजरीवाल का जहरीला बयान हर दिल्लीवासी के दिमाग को झकझोर रहा है: भाजपा

नयी दिल्ली .... यमुना नदी के जल को लेकर आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल की ओर से दिये गये बयान पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है और कहा है कि उनका यह

रोड शो के बावजूद आतिशी ने नहीं किया नामांकन दाखिल
रोड शो के बावजूद आतिशी ने नहीं किया नामांकन दाखिल

नयी दिल्ली।  आम आदमी पार्टी (आप) की वरिष्ठ नेता एवं दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने सोमवार को नामांकन से पहले लंबा रोड शो किया लेकिन नामांकन नहीं दाखिल कर सकी। आतिशी ने नामांकन से लंबा

महाकुंभ की शुरुआत का दिन करोड़ों लोगों के लिए खास दिन: मोदी
महाकुंभ की शुरुआत का दिन करोड़ों लोगों के लिए खास दिन: मोदी

नयी दिल्ली।  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को महाकुंभ की शुरुआत के दिन को भारतीय मूल्यों और संस्कृति को महत्व देने वाले करोड़ों लोगों के लिए एक बहुत ही खास दिन बताया है। मोदी ने