जौनपुर। नगर के बालिका शिक्षा सदन पूर्व माध्यमिक विद्यालय सिविल लाइन के प्रांगण में लोकतंत्र रक्षक सेनानी व विद्यालय के संस्थापक चन्द्रबली तिवारी की 8वीं पुण्यतिथि मनाई गई । मुख्य अतिथि अन्तर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद के जिलाध्यक्ष अजय पाण्डेय ने कहा कि संस्थापक श्री तिवारी समाजसेवी के साथ दूरदर्शी व आदर्श व्यक्तित्व के धनी थे। वह समाज में अपने निर्भीक स्वभाव व समानता के लिए जाने जाते थे। उन्होंने कभी किसी से भेदभाव नहीं किया। उनका व्यक्तित्व बहुत ही सरल व सादगीपूर्ण था। आज वह हमारे बीच नहीं है परंतु उनकी यादें हम लोगों के हृदय में सदा विराजमान रहेंगे। उन्होंने इस विद्यालय रूपी बगिया का जो रोपण किया वह एक वटवृक्ष के रूप में अपने ज्ञान का प्रकाश चारों ओर बिखेर रहा है। हम लोग उनके मार्गदर्शन पर चलकर इस विद्यालय को और आगे बढ़ायें यही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
अन्य वक्ताओं ने भी उनके व्यक्तित्व व कृतित्व का वर्णन करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित किया। प्रबंधक और प्रधानाध्यापिका द्वारा विद्यालय के कर्मचारियों को अंगवस्त्रम देकर सम्मानित किया गया। संचालन चंद्र प्रकाश तिवारी महामंत्री अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद तथा प्रबंधक शिव प्रकाश तिवारी ने आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर प्रधानाध्यापिका श्वेता पांडेय वरिष्ठ अध्यापक राजेंद्र प्रसाद यादव सुधा दुबे मंजू दुबे सत्यम सिंह सत्येंद्र त्रिपाठी शिवांश तिवारी सूर्यांश तिवारी आदि उपस्थित रहे।