लखनऊ से हिंदी एवं उर्दू में एकसाथ प्रकाशित राष्ट्रीय दैनिक समाचार पत्र
ताजा समाचार

समाचार विवरण

डेली न्यूज़ एक्टिविस्ट

मीडिया हाउस, 16/3 'घ', सरोजिनी नायडू मार्ग, लखनऊ - 226001
फ़ोन : 91-522-2239969 / 2238436 / 40,
फैक्स : 91-522-2239967/2239968
ईमेल : dailynewslko@gmail.com
ई-पेपर : http://www.dailynewsactivist.com

जौनपुर : लेखपाल घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार
जौनपुर : लेखपाल घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार
डेली न्यूज नेटवर्क    28 Nov 2023       Email   

जौनपुर। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के नरौली तिराहे पर मंगलवार को एंटी करप्शन वाराणसी की टीम ने लेखपाल को पांच हजार घूस लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया। विवादित चक मार्ग की पैमाइश के लिए लेखपाल ने किसान से पैसे की मांग की थी। पैसे की लेनदेन के दौरान पहुंची एंटी करप्शन की टीम ने लेखपाल को रंगे हाथ पकड़ लिया‌‌। जानकारी के अनुसार किसान राजनाथ के चकमार्ग के नापने का आदेश न्यायालय के द्वारा दिया गया था। चकमार्ग की पैमाइश के लिए लेखपाल द्वारा कई दिनों से पैसे की मांग की जा रही थी लेकिन गरीब किसान राजनाथ के द्वारा पैसे न देने पर चकमार्ग का मापन नहीं हो पा रहा था। जिसकी शिकायत उन्होंने एंटी करप्शन वाराणसी से की थी। आज शाम 4 बजे मां दुर्गा जी सेकंडरी विद्यालय के पास नरौली तिराहे पर पांच हजार देने की बात तय थी। तय समय पर पैसे के लेनदेन के दौरान ही मौके पर एंटी करप्शन वाराणसी मंडल की टीम रंगे हाथ रामविलास मौर्य को गिरफ्तार कर लिया। जांच पड़ताल के बाद उसे थाना सरायख्वाजा लाया गया। एंटी करप्शन टीम में निरीक्षक मैनेजर सिंह निरीक्षक नीरज कुमार सिंह निरीक्षक योगेंद्र कुमार शैलेंद्र कुमार राय विशाल उपाध्याय सुमित कुमार भारती आरक्षी अजय कुमार यादव विनोद कुमार शामिल थे।






Comments

अन्य खबरें

ब्राह्मण उत्थान के लिए हुंकार भरी
ब्राह्मण उत्थान के लिए हुंकार भरी

लखनऊ । ब्राह्मण महासभा के एवं विभिन्न संगठनों के राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बुधवार को हजरतगंज में एक बैठक हुई। प्रतिभा शुक्ला राजमंत्री बाल बिकास एवं महिला पुष्टाहार विभाग उत्तर प्रदेश  के आवास

केजरीवाल का जहरीला बयान हर दिल्लीवासी के दिमाग को झकझोर रहा है: भाजपा
केजरीवाल का जहरीला बयान हर दिल्लीवासी के दिमाग को झकझोर रहा है: भाजपा

नयी दिल्ली .... यमुना नदी के जल को लेकर आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल की ओर से दिये गये बयान पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है और कहा है कि उनका यह

रोड शो के बावजूद आतिशी ने नहीं किया नामांकन दाखिल
रोड शो के बावजूद आतिशी ने नहीं किया नामांकन दाखिल

नयी दिल्ली।  आम आदमी पार्टी (आप) की वरिष्ठ नेता एवं दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने सोमवार को नामांकन से पहले लंबा रोड शो किया लेकिन नामांकन नहीं दाखिल कर सकी। आतिशी ने नामांकन से लंबा

महाकुंभ की शुरुआत का दिन करोड़ों लोगों के लिए खास दिन: मोदी
महाकुंभ की शुरुआत का दिन करोड़ों लोगों के लिए खास दिन: मोदी

नयी दिल्ली।  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को महाकुंभ की शुरुआत के दिन को भारतीय मूल्यों और संस्कृति को महत्व देने वाले करोड़ों लोगों के लिए एक बहुत ही खास दिन बताया है। मोदी ने