खेतासराय जौनपुर। नगर में 28 नवम्बर को हुए दोहरे हत्याकाण्ड के बाद बेसहारा हुए परिवार को ढांढस बंधाने राजनीतिक और समाज सेवी कार्यकर्ताओं के आने का क्रम जारी है। इसी क्रम में शनिवार को समाजसेेवी एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता विकेश उपाध्याय जौनपुुर यूथ कांग्रेस अध्यक्ष संदीप सोनकर गौरव सिंह शिवांश पूर्व कांग्रेस नगर अध्यक्ष अबसार कुरैशी जिला उपाध्यक्ष आदिल प्रेम मिश्रा रत्नेश कुमार गौरव यादव आदि पीड़ित परिवारों से मिले। समाजसेवी विकेश उपाध्याय ने मृतकों की मां मनभावती को अर्थिक मदद प्रदान करने के साथ परिवार को हर सम्भव सहायता करने का आश्वासन दिया। उन्होंने शासन से पीड़ित परिवार के एक सदस्य को नौकरी देने की मांग की। इसी क्रम में शनिवार की शाम प्रजापति समाज के अध्यक्ष सुरेन्द्र कुमार प्रजापति के नेतृत्व में मृतक के घर पहुँचे लोगों ने परिवार को ढांढस बंधाया । प्रजापति समाज के लोगों ने 39 हज़ार रुपये की आर्थिक मदद की और आगे भी मदद की बात कही। इसके साथ ही कहा कि सरकार की तरफ से भी सहयोग दिलाने का पूरा प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि हम हर घड़ी आपके साथ है। जब भी जरूरत पड़ेगी प्रजापति समाज आपके लिए सदैव खड़ा रहेगा। इस दौरान मुख्य रूप से राम दवर प्रजापति पूर्व अध्यक्ष अरविंद प्रजापति धनराज प्रजापति एडवोकेट जेएल प्रजापति सुरेश प्रजापति सुधाकर प्रजापति योगेंद्र प्रजापति संतोष प्रजापति आनंद प्रजापति आदि उपस्थित रहे।