लखनऊ से हिंदी एवं उर्दू में एकसाथ प्रकाशित राष्ट्रीय दैनिक समाचार पत्र
ताजा समाचार

समाचार विवरण

डेली न्यूज़ एक्टिविस्ट

मीडिया हाउस, 16/3 'घ', सरोजिनी नायडू मार्ग, लखनऊ - 226001
फ़ोन : 91-522-2239969 / 2238436 / 40,
फैक्स : 91-522-2239967/2239968
ईमेल : dailynewslko@gmail.com
ई-पेपर : http://www.dailynewsactivist.com

आर्थिक लाभ के लिए राष्ट्रवाद से समझौता नहीं : धनखड़
आर्थिक लाभ के लिए राष्ट्रवाद से समझौता नहीं : धनखड़
एजेंसी    02 Dec 2023       Email   

नयी दिल्ली  उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने राष्ट्र की प्रगति में तेजी लाने के लिए आर्थिक राष्ट्रवाद को बढ़ावा देने पर जोर देते हुए कहा कि इसके लिए प्रत्येक नागरिक को संवेदनशील बनाया जाना चाहिए। धनखड़ ने शनिवार को यहां आकाशवाणी की वार्षिक डाॅ. राजेंद्र प्रसाद स्मारक व्याख्यान माला-2023 में ‘एक आर्थिक शक्ति के रूप में भारत का उदय’ विषय पर कहा कि गैर-आवश्यक वस्तुओं के आयात के लिए विदेशी मुद्रा का उपयोग नहीं किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि व्यापार, उद्योग और व्यवसाय से आर्थिक राष्ट्रवाद को बनाए रखा जाना चाहिए। उन्होंने प्रत्येक नागरिक को इसके प्रति संवेदनशील बनाने की आवश्यकता पर जोर दिया।

श्री धनखड़ ने कहा कि लाभ के लिए आर्थिक राष्ट्रवाद से समझौता नहीं किया जाना चाहिए। इससे अर्थव्यवस्था को भारी उछाल मिलेगा। उपराष्ट्रपति ने कहा कि पहले भारत दुनिया की पांच नाजुक अर्थव्यवस्थाओं में शामिल था और अब दुनिया की पांच मजबूत अर्थव्यवस्थाओं में शामिल है। उन्होंने कहा कि इस यात्रा में प्रत्येक नागरिक का योगदान रहा है। श्री धनखड़ ने कहा कि आज पूरी दुनिया वैश्विक मामलों पर एक अग्रणी आवाज के रूप में भारत को देखती है।






Comments

अन्य खबरें

राज्य सरकारों को उन मामलों में हस्तक्षेप नहीं करना चाहिए जो उनके संवैधानिक अधिकार क्षेत्र से परे हैं:केन्द्र
राज्य सरकारों को उन मामलों में हस्तक्षेप नहीं करना चाहिए जो उनके संवैधानिक अधिकार क्षेत्र से परे हैं:केन्द्र

नयी दिल्ली।  केन्द्र सरकार ने केरल सरकार द्वारा विदेश सहयोग सचिव की नियुक्ति को राज्य के संवैधानिक अधिकार से परे करार दिया है और कहा है कि राज्य सरकारों को ऐसे मामलों में हस्तक्षेप नहीं

अश्विनी वैष्णव ने 500वें सामुदायिक रेडियो स्टेशन आइजोल का किया उद्घाटन
अश्विनी वैष्णव ने 500वें सामुदायिक रेडियो स्टेशन आइजोल का किया उद्घाटन

नयी दिल्ली।  सूचना एवं प्रसारण तथा रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने गुरुवार को देश के 500वें सामुदायिक रेडियो स्टेशन का उद्घाटन किया। मिजोरम के आइजोल में ‘अपना रेडियो 90.0 एफएम’ स्टेशन नाम से

किशोर देश के भविष्य की रीढ़
किशोर देश के भविष्य की रीढ़

नयी दिल्ली।  केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय में सचिव अपूर्व चंद्रा ने गुरुवार को कहा कि किशोरों का स्वास्थ्य, शिक्षा और सशक्तीकरण सुनिश्चित करना राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय

नायडू, लोकेश ने आंध्र प्रदेश को धन आवंटित करने के लिए वित्त मंत्री का जताया आभार
नायडू, लोकेश ने आंध्र प्रदेश को धन आवंटित करने के लिए वित्त मंत्री का जताया आभार

विजयवाड़ा।  आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू और आईटी एवं मानव संसाधन विकास मंत्री नारा लोकेश ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की ओर से मंगलवार को संसद में पेश किये गये केंद्रीय