लखनऊ से हिंदी एवं उर्दू में एकसाथ प्रकाशित राष्ट्रीय दैनिक समाचार पत्र
ताजा समाचार

समाचार विवरण

डेली न्यूज़ एक्टिविस्ट

मीडिया हाउस, 16/3 'घ', सरोजिनी नायडू मार्ग, लखनऊ - 226001
फ़ोन : 91-522-2239969 / 2238436 / 40,
फैक्स : 91-522-2239967/2239968
ईमेल : dailynewslko@gmail.com
ई-पेपर : http://www.dailynewsactivist.com

श्रीलंका ने जिम्बाब्वे को दिया 174 रनों का लक्ष्य
श्रीलंका ने जिम्बाब्वे को दिया 174 रनों का लक्ष्य
एजेंसी    16 Jan 2024       Email   

कोलंबो।  चरिथ असलंका की 69रन और एंजलो मैथ्यूज के नाबाद 66 रनों की अर्धशतकीय पारी की बदौलत श्रीलंका ने दूसरे टी-20 मुकाबले में आज जिम्बाब्वे को जीत के लिए 174 रनों का लक्ष्य दिया। आज यहां जिम्बाब्वे ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी श्रीलंका की शुरुआत बेहद खराब रही और उसने मात्र दो रन के स्कोर पर दो विकेट गंवा दिये। पथुम निसंका पहले ओवर में एक रन बनाकर आउट हुये। इसके बाद कुसल परेरा दूसरे ओवर की चौथी गेंद पर शून्य पर आउट होकर पवेलियन लौट गये। कुसल मेंडिस भी चार बनाकर आउट हो गये। सदीरा समराविक्रमा 16 रन पर वेलिंग्टन की गेंद पर मडांडे ने लपका।

श्रीलंका ने पांच ओवर में 27 रन पर अपने चार विकेट गंवा दिये थे। इसके बाद चरिथ असलंका और एंजलो मैथ्यूज की जोड़ी ने श्रीलंका की पारी को संभालते हुए तेजी के साथ रन बटोरे। चरिथ असलंका ने पांच चौके और तीन छक्कों की मदद से 39 गेंदों में 69 रनों की पारी खेली। उन्हें जॉन्ग्वे ने विलियम्स के हाथों कैच आउट कराया। इसके बाद दसून शानका नौ रन बनाकर आउट हो गये। एंजलो मैथ्यूज ने छह चौके और दो छक्कों की मदद से 51 गेंदों में नाबाद 66 रन की पारी की बदौलत श्रीलंका ने निर्धारित 20 ओवरों में छह विकेट पर 173 रन का स्कोर खड़ा किया। जिम्बाब्वे की ओर से ब्लेसिंग मुजाराबानी और ल्यूक जॉन्गवे और दो-दो विकेट मिले। रिचर्ड एनगरावा और वेलिंग्टन मसाकाट्जा ने एक-एक बल्लेबाजों को आउट किया।






Comments

अन्य खबरें

राज्य सरकारों को उन मामलों में हस्तक्षेप नहीं करना चाहिए जो उनके संवैधानिक अधिकार क्षेत्र से परे हैं:केन्द्र
राज्य सरकारों को उन मामलों में हस्तक्षेप नहीं करना चाहिए जो उनके संवैधानिक अधिकार क्षेत्र से परे हैं:केन्द्र

नयी दिल्ली।  केन्द्र सरकार ने केरल सरकार द्वारा विदेश सहयोग सचिव की नियुक्ति को राज्य के संवैधानिक अधिकार से परे करार दिया है और कहा है कि राज्य सरकारों को ऐसे मामलों में हस्तक्षेप नहीं

अश्विनी वैष्णव ने 500वें सामुदायिक रेडियो स्टेशन आइजोल का किया उद्घाटन
अश्विनी वैष्णव ने 500वें सामुदायिक रेडियो स्टेशन आइजोल का किया उद्घाटन

नयी दिल्ली।  सूचना एवं प्रसारण तथा रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने गुरुवार को देश के 500वें सामुदायिक रेडियो स्टेशन का उद्घाटन किया। मिजोरम के आइजोल में ‘अपना रेडियो 90.0 एफएम’ स्टेशन नाम से

किशोर देश के भविष्य की रीढ़
किशोर देश के भविष्य की रीढ़

नयी दिल्ली।  केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय में सचिव अपूर्व चंद्रा ने गुरुवार को कहा कि किशोरों का स्वास्थ्य, शिक्षा और सशक्तीकरण सुनिश्चित करना राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय

नायडू, लोकेश ने आंध्र प्रदेश को धन आवंटित करने के लिए वित्त मंत्री का जताया आभार
नायडू, लोकेश ने आंध्र प्रदेश को धन आवंटित करने के लिए वित्त मंत्री का जताया आभार

विजयवाड़ा।  आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू और आईटी एवं मानव संसाधन विकास मंत्री नारा लोकेश ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की ओर से मंगलवार को संसद में पेश किये गये केंद्रीय