लखनऊ से हिंदी एवं उर्दू में एकसाथ प्रकाशित राष्ट्रीय दैनिक समाचार पत्र
ताजा समाचार

समाचार विवरण

डेली न्यूज़ एक्टिविस्ट

मीडिया हाउस, 16/3 'घ', सरोजिनी नायडू मार्ग, लखनऊ - 226001
फ़ोन : 91-522-2239969 / 2238436 / 40,
फैक्स : 91-522-2239967/2239968
ईमेल : dailynewslko@gmail.com
ई-पेपर : http://www.dailynewsactivist.com

मोदी के किसानों से किये वादे फर्जी निकली : खड़गे
मोदी के किसानों से किये वादे फर्जी निकली : खड़गे
एजेंसी    29 Feb 2024       Email   

नयी दिल्ली।  कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किसानों से जो वादे किए थे वे पूरे नहीं कर देश के किसानों के साथ विश्वासघात किया है। श्री खडगे ने ट्वीट कर कहा,“16 साल पहले, कांग्रेस-संप्रग सरकार ने 3.73 करोड़ किसानों का 72,000 करोड़ कृषि ऋण तथा ब्याज़ माफ़ किया था। ये कांग्रेस की गारंटी थी जो पूरी हुई। केवल कांग्रेस ही अपनी गारंटी पूरी करती है।

श्री मोदी पर किसानों से किए वादे पूरे नहीं करने का आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा,“मोदी जी ने किसानों से दो बड़े वादे किए—पहला, लागत+50 प्रतिशत एमएसपीका दूसरा, 2022 तक किसानों की आय दोगुनी करने का लेकिन ‘मोदी की दोनों गारंटी’ फ़र्ज़ी निकली और किसानों की हालत बदतर हुई। उन्होंने कहा,“कांग्रेस ने किसानों से फिर वादा किया है -15 करोड़ किसान परिवारों को एमएसपी की लीगल गारंटी देंगे। जय किसान जय हिंदुस्तान।

इस बीच पार्टी ने अपने आधिकारिक पेज पर बेरोजगारी को लेकर भी सरकार पर हमला किया और ट्वीट किया,“देश में बेरोजगारी का सच जान लीजिए। हरियाणा में चपरासी के 12 पदों पर भर्ती निकली। इन 12 पदों के लिए 9000 से अधिक अभ्यर्थियों ने आवेदन कर दिया। बेरोजगारी का ऐसा भयावह आलम कि चपरासी की नौकरी के लिए आवेदन करने बलों में बीटेक तथा एमटेक डिग्रीधारी हैं। भाजपा देश के युवाओं की दुश्मन है क्योंकि ना ये नौकरी दे पा रहे हैं और ना ही पेपर लीक होने से बचा पा रहे हैं। भाजपा की सरकारों ने युवाओं का भविष्य बेरोजगारी के अंधकार में झोंक दिया है।






Comments

अन्य खबरें

राज्य सरकारों को उन मामलों में हस्तक्षेप नहीं करना चाहिए जो उनके संवैधानिक अधिकार क्षेत्र से परे हैं:केन्द्र
राज्य सरकारों को उन मामलों में हस्तक्षेप नहीं करना चाहिए जो उनके संवैधानिक अधिकार क्षेत्र से परे हैं:केन्द्र

नयी दिल्ली।  केन्द्र सरकार ने केरल सरकार द्वारा विदेश सहयोग सचिव की नियुक्ति को राज्य के संवैधानिक अधिकार से परे करार दिया है और कहा है कि राज्य सरकारों को ऐसे मामलों में हस्तक्षेप नहीं

अश्विनी वैष्णव ने 500वें सामुदायिक रेडियो स्टेशन आइजोल का किया उद्घाटन
अश्विनी वैष्णव ने 500वें सामुदायिक रेडियो स्टेशन आइजोल का किया उद्घाटन

नयी दिल्ली।  सूचना एवं प्रसारण तथा रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने गुरुवार को देश के 500वें सामुदायिक रेडियो स्टेशन का उद्घाटन किया। मिजोरम के आइजोल में ‘अपना रेडियो 90.0 एफएम’ स्टेशन नाम से

किशोर देश के भविष्य की रीढ़
किशोर देश के भविष्य की रीढ़

नयी दिल्ली।  केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय में सचिव अपूर्व चंद्रा ने गुरुवार को कहा कि किशोरों का स्वास्थ्य, शिक्षा और सशक्तीकरण सुनिश्चित करना राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय

नायडू, लोकेश ने आंध्र प्रदेश को धन आवंटित करने के लिए वित्त मंत्री का जताया आभार
नायडू, लोकेश ने आंध्र प्रदेश को धन आवंटित करने के लिए वित्त मंत्री का जताया आभार

विजयवाड़ा।  आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू और आईटी एवं मानव संसाधन विकास मंत्री नारा लोकेश ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की ओर से मंगलवार को संसद में पेश किये गये केंद्रीय