हनोई। वियतनाम 2030 तक अपने सेमीकंडक्टर क्षेत्र के विकास के लिए 50,000 मजबूत कार्यबल विकसित करने की योजना पर काम कर रहा है। वियतनाम समाचार ने योजना और निवेश मंत्रालय के हवाले से बुधवार को अपनी रिपोर्ट में यह जानकारी दी। राष्ट्रीय नवाचार केन्द्र के अनुसार, योजना का मुख्य उद्देश्य घरेलू सेमीकंडक्टर उद्योग के लिए पर्याप्त कुशल श्रम की आपूर्ति करना और संभावित रूप से अन्य बाजारों में श्रम का निर्यात करना है। अखबार ने केंद्र के निदेशक वु क्वोक ह्यू के हवाले से कहा कि वियतटेल हाई टेक और एफपीटी सेमीकंडक्टर जैसी कंपनियों में लगभग 200 कर्मचारी हैं।
मंत्रालय के अनुसार, दक्षिण पूर्व एशियाई देश में 2030 तक उद्योग के लिए लगभग 50,000 इंजीनियरों को प्रशिक्षित करने के लिए पर्याप्त संसाधन हैं। टेक्नावियो की एक बाजार अनुसंधान रिपोर्ट ने अनुमान व्यक्त किया है कि वियतनामी सेमीकंडक्टर बाजार 2021-2025 की अवधि में हर साल लगभग 6.5 प्रतिशत का विस्तार कर सकता है , हालांकि वियतनाम में उद्योग के लिए मानव संसाधन की कमी सबसे बड़ी चुनौती रही है।