लखनऊ से हिंदी एवं उर्दू में एकसाथ प्रकाशित राष्ट्रीय दैनिक समाचार पत्र
ताजा समाचार

समाचार विवरण

डेली न्यूज़ एक्टिविस्ट

मीडिया हाउस, 16/3 'घ', सरोजिनी नायडू मार्ग, लखनऊ - 226001
फ़ोन : 91-522-2239969 / 2238436 / 40,
फैक्स : 91-522-2239967/2239968
ईमेल : dailynewslko@gmail.com
ई-पेपर : http://www.dailynewsactivist.com

'देवरा: भाग 1' से जान्हवी कपूर का लुक रिलीज
एजेंसी    06 Mar 2024       Email   

मुंबई।  बॉलीवुड अभिनेत्री जान्हवी कपूर के जन्मदिन के अवसर पर उनकी आने वाली फिल्म 'देवरा' से उनका लुक रिलीज कर दिया गया है। 'देवरा: भाग 1' में मैन ऑफ मास एनटीआर जूनियर मुख्य भूमिका में हैं।फिल्म की मुख्य कलाकार, जान्हवी कपूर, आज अपना जन्मदिन मना रही हैं और उन्हें विश्व स्तर पर शुभचिंतकों और नेटिज़न्स से प्यार मिल रहा है। आज विशेष अवसर को चिह्नित करते हुए, 'देवरा: पार्ट 1' के निर्माताओं ने जान्हवी कपूर को शुभकामनाएं देने के लिए सोशल मीडिया का सहारा लिया और एक नए पोस्टर का अनावरण किया, जिसमें जान्हवी 'थंगम' के किरदार में नजर आ रही हैं। निर्माताओं ने लिखा, हमारी प्यारी थंगम, #जान्हवी कपूर को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं!!

जान्हवी कपूर ने इसे अपने सोशल मीडिया हैंडल पर साझा किया और लिखा, “सेट पर वापस आने का इंतजार नहीं कर सकती
  कोराटाला शिवा द्वारा निर्देशित, देवरा का निर्माण युवासुधा आर्ट्स और एनटीआर आर्ट्स द्वारा किया गया है, जिसे नंदमुरी कल्याण राम द्वारा प्रस्तुत किया गया है। देवरा का पहला भाग 10 अक्टूबर 2024 को देश भर में सिनेमाघरों में रिलीज होगा।






Comments

अन्य खबरें

हमारी मांगों को पूरा करने वाले दल को मिलेगा सिख वोट: सरना
हमारी मांगों को पूरा करने वाले दल को मिलेगा सिख वोट: सरना

नयी दिल्ली।  शिरोमणि अकाली दल दिल्ली इकाई के प्रधान सरदार परमजीत सिंह सरना ने बुधवार को कहा कि सिख कौम सिर्फ उसी राजनीतिक पार्टी या उम्मीदवारों को समर्थन देगा जो उसकी मांगों को पूरा करने का

आज का इतिहास
आज का इतिहास

नयी दिल्ली .... भारतीय एवं विश्व इतिहास में 07 मई की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ इस प्रकार है। 1663 : प्रसिद्ध नाटककार थामस किलिग्रू द्वारा निर्मित रायल थियेटर की लंदन में शुरूआत। 1834 : ईस्ट इंडिया कंपनी

नीट का पेपर लीक होना युवाओं के साथ फिर खिलवाड़ : कांग्रेस
नीट का पेपर लीक होना युवाओं के साथ फिर खिलवाड़ : कांग्रेस

नयी दिल्ली.... कांग्रेस ने मेडिकल प्रवेश के लिए होने वाली नीट परीक्षा पेपर लीक होने की खबरों पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए आज कहा कि मोदी सरकार पेपर लीक की बीमारी रोक पाने में असमर्थ हो

आज का इतिहास
आज का इतिहास

नयी दिल्ली... भारतीय एवं विश्व इतिहास में 06 मई की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ इस प्रकार है। 1529 : बंगाल के अफगान शासक नसरत शाह को गोगरा नदी के किनारे हुई लड़ाई में बाबर के हाथों हार का मुंह देखना