लखनऊ से हिंदी एवं उर्दू में एकसाथ प्रकाशित राष्ट्रीय दैनिक समाचार पत्र
ताजा समाचार

समाचार विवरण

डेली न्यूज़ एक्टिविस्ट

मीडिया हाउस, 16/3 'घ', सरोजिनी नायडू मार्ग, लखनऊ - 226001
फ़ोन : 91-522-2239969 / 2238436 / 40,
फैक्स : 91-522-2239967/2239968
ईमेल : dailynewslko@gmail.com
ई-पेपर : http://www.dailynewsactivist.com

लोकसभा चुनाव हार रही भाजपा, केजरीवाल की गिरफ्तारी इस बात का संकेत : दिलीप पांडे
लोकसभा चुनाव हार रही भाजपा, केजरीवाल की गिरफ्तारी इस बात का संकेत : दिलीप पांडे
एजेंसी    22 Mar 2024       Email   

नयी दिल्ली।  आम आदमी पार्टी (आप) ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी को लोकसभा चुनाव में भाजपा की करारी हार का संकेत बताया है। ‘आप’ के वरिष्ठ नेता एवं विधायक दिलीप पांडे ने शुक्रवार को संवाददाताओं से कहा,“ पूरे देश ने देखा कि कैसे केंद्र की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार ने देश के सबसे लोकप्रिय मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार करके अपने राजनीतिक अहंकार का परिचय दिया है। भाजपा ने अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार करके लोकसभा चुनाव में अपनी हार की आशंका को भी और स्पष्ट कर दिया है। भाजपा के नेताओं के दिल के अंदर की बेचौनी, उनकी बौखलाहट और उनकी हड़बड़ाहट ईडी की कार्रवाई से साफ-साफ दिखाई देती है।

श्री पांडे ने कहा,“ भाजपा ने अपने राजनीतिक इतिहास में बहुत बड़ी-बड़ी गलतियां की हुई हैं लेकिन देश के सबसे लोकप्रिय मुख्यमंत्री और देश में एक लोकप्रिय सरकार चलाने वाले मुखिया को गिरफ्तार करना भाजपा की ‘’न भूतो न भविष्यति’’ किस्म की सबसे बड़ी राजनीतिक भूल होगी। बिना किसी सबूत के एक राष्ट्रीय पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक को गैर संवैधानिक तरीके से रातों रात गिरफ्तार कर लिया जाता है। 

उन्होंने कहा,“ अगर भाजपा किसी गलतफहमी में है कि अरविंद केजरीवाल और पार्टी के शीर्ष नेताओं को गिरफ्तार करने से वह आम आदमी पार्टी और अरविंद केजरीवाल को खत्म कर देंगे तो जितनी जल्दी इस गलतफहमी से निकल जाएं, उनकी राजनीतिक सेहत के लिए उनता अच्छा है। बहुत-सारे लोग आए और बहुत बार आम आदमी पार्टी का मर्सिया पढ़ने की कोशिश की, लेकिन आम आदमी पार्टी और इसके मुखिया अरविंद केजरीवाल केवल एक संगठन या एक व्यक्ति नहीं हैं। अरविंद केजरीवाल एक विचारधारा का नाम है, जो कट्टर ईमानदारी और देशभक्ति को आगे लेकर चलती है, और राजनीति को सिर्फ जनसेवा का एक जरिया मानती है।






Comments

अन्य खबरें

आज का इतिहास
आज का इतिहास

नयी दिल्ली..... भारतीय एवं विश्व इतिहास में 29 अप्रैल की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं:- 1661: चीन के मिंग वंश ने ताइवान पर कब्जा किया। 1639: दिल्ली में लाल किले की नींव रखी गई। 1813: अमेरिका में

आज का इतिहास
आज का इतिहास

नयी दिल्ली.... भारतीय एवं विश्व इतिहास में 28 अप्रैल की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं:- 1740: मराठा शासक पेशवा बाजीराव प्रथम का निधन। 1829: यूरोपीय देश नीदरलैंड की संसद ने नये प्रेस कानून पारित

मोदी ने जियोर्जियो को स्वाधीनता दिवस की शुभकामनाएं दी
मोदी ने जियोर्जियो को स्वाधीनता दिवस की शुभकामनाएं दी

नयी दिल्ली।  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इटली की प्रधानमंत्री जियोर्जिया मेलोनी से टेलीफोन पर बात की और इटली के स्वाधीनता दिवस की शुभकामनाएं दीं। प्रधानमंत्री ने एक्स पर अपनी पोस्ट

अभाविप ने की जीपीएटी के लिए शुल्क वृद्धि को वापस लेने की मांग
अभाविप ने की जीपीएटी के लिए शुल्क वृद्धि को वापस लेने की मांग

नयी दिल्ली।  अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) ने राष्ट्रीय चिकित्सा विज्ञान परीक्षा बोर्ड (एनबीईएमएस) की ओर ग्रेजुएट फार्मेसी एप्टीट्यूड टेस्ट (जीपीएटी) के लिए की गयी ऑनलाइन आवेदन