लखनऊ से हिंदी एवं उर्दू में एकसाथ प्रकाशित राष्ट्रीय दैनिक समाचार पत्र
ताजा समाचार

समाचार विवरण

डेली न्यूज़ एक्टिविस्ट

मीडिया हाउस, 16/3 'घ', सरोजिनी नायडू मार्ग, लखनऊ - 226001
फ़ोन : 91-522-2239969 / 2238436 / 40,
फैक्स : 91-522-2239967/2239968
ईमेल : dailynewslko@gmail.com
ई-पेपर : http://www.dailynewsactivist.com

इसरो ने चिनूक हेलिकॉप्टर की मदद से उतारा ‘पुष्पक’ यान को
इसरो ने चिनूक हेलिकॉप्टर की मदद से उतारा ‘पुष्पक’ यान को
एजेंसी    22 Mar 2024       Email   

नयी दिल्ली।  भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने वायु सेना के चिनूक हेलिकॉप्टर की मदद से शुक्रवार को रीयूजेबल लॉच व्हीकल ‘पुष्पक’ की सफल लैंडिंग करायी। पुष्पक की सफल लैंडिंग के बाद वायु सेना ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर एक पोस्ट में लिखा कि उसने इस अभियान के लिए चिनूक हेलिकॉप्टर की मदद ली। वायु सेना ने इस अभियान का वीडियो जारी करते हुए कहा कि पुष्पक को वायु सेना के चिनूक हेलिकॉप्टर में साढे चार किलोमीटर की निर्धारित ऊंचाई और निश्चित स्थान पर ले जाकर छोड़ा गया। इसके बाद इसरो ने इस यान की सफल लैंडिंग करायी। वायु सेना ने इस उपलब्धि के लिए इसरो को बधाई दी है। वायु सेना ने कहा है कि उसके सैनिक भविष्य में भी इस तरह के अभियानों में महत्वपूर्ण योगदान देते रहेंगे।






Comments

अन्य खबरें

आज का इतिहास
आज का इतिहास

नयी दिल्ली..... भारतीय एवं विश्व इतिहास में 29 अप्रैल की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं:- 1661: चीन के मिंग वंश ने ताइवान पर कब्जा किया। 1639: दिल्ली में लाल किले की नींव रखी गई। 1813: अमेरिका में

आज का इतिहास
आज का इतिहास

नयी दिल्ली.... भारतीय एवं विश्व इतिहास में 28 अप्रैल की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं:- 1740: मराठा शासक पेशवा बाजीराव प्रथम का निधन। 1829: यूरोपीय देश नीदरलैंड की संसद ने नये प्रेस कानून पारित

मोदी ने जियोर्जियो को स्वाधीनता दिवस की शुभकामनाएं दी
मोदी ने जियोर्जियो को स्वाधीनता दिवस की शुभकामनाएं दी

नयी दिल्ली।  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इटली की प्रधानमंत्री जियोर्जिया मेलोनी से टेलीफोन पर बात की और इटली के स्वाधीनता दिवस की शुभकामनाएं दीं। प्रधानमंत्री ने एक्स पर अपनी पोस्ट

अभाविप ने की जीपीएटी के लिए शुल्क वृद्धि को वापस लेने की मांग
अभाविप ने की जीपीएटी के लिए शुल्क वृद्धि को वापस लेने की मांग

नयी दिल्ली।  अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) ने राष्ट्रीय चिकित्सा विज्ञान परीक्षा बोर्ड (एनबीईएमएस) की ओर ग्रेजुएट फार्मेसी एप्टीट्यूड टेस्ट (जीपीएटी) के लिए की गयी ऑनलाइन आवेदन