लखनऊ से हिंदी एवं उर्दू में एकसाथ प्रकाशित राष्ट्रीय दैनिक समाचार पत्र
ताजा समाचार

समाचार विवरण

डेली न्यूज़ एक्टिविस्ट

मीडिया हाउस, 16/3 'घ', सरोजिनी नायडू मार्ग, लखनऊ - 226001
फ़ोन : 91-522-2239969 / 2238436 / 40,
फैक्स : 91-522-2239967/2239968
ईमेल : dailynewslko@gmail.com
ई-पेपर : http://www.dailynewsactivist.com

झारखंड में भाजपा ने गिरिडीह सीट आजसू के लिए छोड़ी
झारखंड में भाजपा ने गिरिडीह सीट आजसू के लिए छोड़ी
एजेंसी    28 Mar 2024       Email   

नयी दिल्ली।  भारतीय जनता पार्टी ने झारखंड में 14 लोकसभा सीटों में से गिरिडीह की सीट अपने सहयोगी दल आल झारखंड स्टूडेन्ट्स यूनियन (आजसू) के लिए छोड़ने का ऐलान किया है। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने एक्स पर अपनी पोस्ट में यह घोषणा की। उन्होंने कहा कि भाजपा ने झारखंड की जनता के हित में भाजपा एवं आजसू के पुराने एवं नैसर्गिक गठबंधन के तहत इस बार लोकसभा के चुनाव में झारखंड के 13 लोकसभा संसदीय क्षेत्र पर भाजपा के प्रत्याशी तथा एक संसदीय क्षेत्र गिरिडीह में आजसू पार्टी को लड़वाने का निर्णय किया है l

श्री सिंह ने कहा कि यह गठबंधन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संकल्प विकसित भारत, आत्मनिर्भर भारत, स्वावलंबी भारत, समर्थ भारत के संकल्प को मजबूत करेगा। उन्होंने कहा कि झारखंड के सभी 14 में से 14 संसदीय क्षेत्रों पर गठबंधन के उम्मीदवार चुनाव जीतकर 4 जून को 400 के पार लक्ष्य को हासिल करेंगे।






Comments

अन्य खबरें

अमेठी से स्मृति ईरानी ने भरा पर्चा
अमेठी से स्मृति ईरानी ने भरा पर्चा

अमेठी।  केंद्रीय मंत्री और स्थानीय सांसद स्मृति ईरानी ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के लोकसभा प्रत्याशी के तौर पर सोमवार को अपना नामांकन दाखिल किया। इस अवसर पर मध्य प्रदेश के

राजनाथ और योगी के रोड शो में उमड़ा जनसैलाब
राजनाथ और योगी के रोड शो में उमड़ा जनसैलाब

लखनऊ।  रक्षा और स्थानीय सांसद राजनाथ सिंह ने सोमवार को राजधानी लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ रोड शो निकाला जिसमें हजारों की संख्या में लोगों ने शिरकत की। चिलचिलाती गर्मी

आज का इतिहास
आज का इतिहास

नयी दिल्ली..... भारतीय एवं विश्व इतिहास में 29 अप्रैल की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं:- 1661: चीन के मिंग वंश ने ताइवान पर कब्जा किया। 1639: दिल्ली में लाल किले की नींव रखी गई। 1813: अमेरिका में

आज का इतिहास
आज का इतिहास

नयी दिल्ली.... भारतीय एवं विश्व इतिहास में 28 अप्रैल की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं:- 1740: मराठा शासक पेशवा बाजीराव प्रथम का निधन। 1829: यूरोपीय देश नीदरलैंड की संसद ने नये प्रेस कानून पारित