लखनऊ से हिंदी एवं उर्दू में एकसाथ प्रकाशित राष्ट्रीय दैनिक समाचार पत्र
ताजा समाचार

समाचार विवरण

डेली न्यूज़ एक्टिविस्ट

मीडिया हाउस, 16/3 'घ', सरोजिनी नायडू मार्ग, लखनऊ - 226001
फ़ोन : 91-522-2239969 / 2238436 / 40,
फैक्स : 91-522-2239967/2239968
ईमेल : dailynewslko@gmail.com
ई-पेपर : http://www.dailynewsactivist.com

28 साल बाद मनीषा कोईराला ने संजय लीला भंसाली के साथ किया काम
28 साल बाद मनीषा कोईराला ने संजय लीला भंसाली के साथ किया काम
एजेंसी    10 Apr 2024       Email   

मुंबई।  बॉलीवुड अभिनेत्री मनीषा कोईराला ने फिल्मकार संजय लीला भंसाली के साथ 28 साल बाद काम किया। वेबसीरीज हीरामंडी: द डायमंड बाजार में मनीषा कोइराला, सोनाक्षी सिन्हा, अदिति राव हैदरी, शर्मिन सहगल, ऋचा चड्ढा और संजीदा शेख जैसे कलाकार शामिल हैं। मनीषा कोईराला ने फिल्मकार संजय लीला भंसाली के साथ 28 साल बाद काम किया। मनीषा कोईराला ने इससे पूर्व संजय लीला भंसाली के साथ वर्ष 1996 में प्रदर्शित फिल्म खामोशी द म्यूजिकल में काम किया था। इस फिल्म से संजय लीला भंसाली ने बतौर निर्देशक डेब्यू किया था। फिल्म खामोशी द म्यूजिकल में सलमान खान और नाना पाटेकर ने भी अहम भूमिका निभायी थी।

मनीषा कोइराला ने बताया,मैंने संजय के कॉल का 28 साल तक इंतजार किया है और यह खुशी की बात है। ऐसे जीनियस के साथ काम करना सम्मान की बात है। बहुत सारी मेहनत, प्यार और मोहब्बत से हमने इसे (हीरामंडी) बनाया है। आशा करते हैं कि आप सभी को ये पसंद आए। हमने ऐसा पहली बार देखा है।

हीरामंडी: द डायमंड बाज़ार वेश्याओं और उनकी जिंदगी को लेकर बुनी गई है। वर्ष 1940 के दशक के भारतीय स्वतंत्रता संग्राम की उथल-पुथल भरी पृष्ठभूमि पर आधारित, 'हीरामंडी' 'कोठों' में प्यार, विश्वासघात, उत्तराधिकार और राजनीति की कहानी को बयां करती है। हीरामंडी: द डायमंड बाज़ार 01 मई 2024 को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो रही है।






Comments

अन्य खबरें

अमेठी से स्मृति ईरानी ने भरा पर्चा
अमेठी से स्मृति ईरानी ने भरा पर्चा

अमेठी।  केंद्रीय मंत्री और स्थानीय सांसद स्मृति ईरानी ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के लोकसभा प्रत्याशी के तौर पर सोमवार को अपना नामांकन दाखिल किया। इस अवसर पर मध्य प्रदेश के

राजनाथ और योगी के रोड शो में उमड़ा जनसैलाब
राजनाथ और योगी के रोड शो में उमड़ा जनसैलाब

लखनऊ।  रक्षा और स्थानीय सांसद राजनाथ सिंह ने सोमवार को राजधानी लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ रोड शो निकाला जिसमें हजारों की संख्या में लोगों ने शिरकत की। चिलचिलाती गर्मी

आज का इतिहास
आज का इतिहास

नयी दिल्ली..... भारतीय एवं विश्व इतिहास में 29 अप्रैल की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं:- 1661: चीन के मिंग वंश ने ताइवान पर कब्जा किया। 1639: दिल्ली में लाल किले की नींव रखी गई। 1813: अमेरिका में

आज का इतिहास
आज का इतिहास

नयी दिल्ली.... भारतीय एवं विश्व इतिहास में 28 अप्रैल की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं:- 1740: मराठा शासक पेशवा बाजीराव प्रथम का निधन। 1829: यूरोपीय देश नीदरलैंड की संसद ने नये प्रेस कानून पारित