लखनऊ से हिंदी एवं उर्दू में एकसाथ प्रकाशित राष्ट्रीय दैनिक समाचार पत्र
ताजा समाचार

समाचार विवरण

डेली न्यूज़ एक्टिविस्ट

मीडिया हाउस, 16/3 'घ', सरोजिनी नायडू मार्ग, लखनऊ - 226001
फ़ोन : 91-522-2239969 / 2238436 / 40,
फैक्स : 91-522-2239967/2239968
ईमेल : dailynewslko@gmail.com
ई-पेपर : http://www.dailynewsactivist.com

'देवरा: पार्ट 1' देखकर सभी लोगों को गर्व होगा : एनटीआर जूनियर
एजेंसी    10 Apr 2024       Email   

मुंबई।  मैन ऑफ़ मासेस एनटीआर जूनियर ने कहा कि उनकी आने वाली फिल्म 'देवरा: पार्ट 1' को देखकर सभी को गर्व महसूस होगा। मैन ऑफ मासेस एनटीआर जूनियर की बहुप्रतीक्षित और सबसे महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट 'देवरा: भाग 1' पर सभी की निगाहें टिकी हुई हैं, फैंस बेसब्री से फिल्म की रिलीज का इंतजार कर रहे हैं। इस फिल्म में एनटीआर जूनियर के साथ सैफ अली खान और जान्हवी कपूर प्रमुख भूमिकाओं में हैं।

एनटीआर जूनियर ने कहा कि फिल्म देवरा का इंतजार न केवल सार्थक होगा बल्कि लोगों को गर्व से भर देगा। यह मेरा आप सभी से वादा है कि ‘देवरा’ का इंतजार सार्थक होगा और फिल्म रिलीज होने पर हर फैंस गर्व से अपना कॉलर ऊंचा उठाएगा।

कोराटाला शिवा द्वारा निर्देशित, 'देवारा' दो भागों में प्रदर्शित होगी, जिसका पहला भाग 10 अक्टूबर, 2024 को रिलीज होगा। इस फिल्म का निर्माण युवासुधा आर्ट्स और एनटीआर आर्ट्स द्वारा किया गया है और इसे नंदमुरी कल्याण राम द्वारा प्रस्तुत किया गया है। फिल्म का संगीत अनिरुद्ध रविचंदर द्वारा दिया गया है, और छायांकन आर रत्नावेलु द्वारा किया गया है।






Comments

अन्य खबरें

अमेठी से स्मृति ईरानी ने भरा पर्चा
अमेठी से स्मृति ईरानी ने भरा पर्चा

अमेठी।  केंद्रीय मंत्री और स्थानीय सांसद स्मृति ईरानी ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के लोकसभा प्रत्याशी के तौर पर सोमवार को अपना नामांकन दाखिल किया। इस अवसर पर मध्य प्रदेश के

राजनाथ और योगी के रोड शो में उमड़ा जनसैलाब
राजनाथ और योगी के रोड शो में उमड़ा जनसैलाब

लखनऊ।  रक्षा और स्थानीय सांसद राजनाथ सिंह ने सोमवार को राजधानी लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ रोड शो निकाला जिसमें हजारों की संख्या में लोगों ने शिरकत की। चिलचिलाती गर्मी

आज का इतिहास
आज का इतिहास

नयी दिल्ली..... भारतीय एवं विश्व इतिहास में 29 अप्रैल की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं:- 1661: चीन के मिंग वंश ने ताइवान पर कब्जा किया। 1639: दिल्ली में लाल किले की नींव रखी गई। 1813: अमेरिका में

आज का इतिहास
आज का इतिहास

नयी दिल्ली.... भारतीय एवं विश्व इतिहास में 28 अप्रैल की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं:- 1740: मराठा शासक पेशवा बाजीराव प्रथम का निधन। 1829: यूरोपीय देश नीदरलैंड की संसद ने नये प्रेस कानून पारित