लखनऊ से हिंदी एवं उर्दू में एकसाथ प्रकाशित राष्ट्रीय दैनिक समाचार पत्र
ताजा समाचार

समाचार विवरण

डेली न्यूज़ एक्टिविस्ट

मीडिया हाउस, 16/3 'घ', सरोजिनी नायडू मार्ग, लखनऊ - 226001
फ़ोन : 91-522-2239969 / 2238436 / 40,
फैक्स : 91-522-2239967/2239968
ईमेल : dailynewslko@gmail.com
ई-पेपर : http://www.dailynewsactivist.com

खजुराहो लोस सीट पर ऑल इंडिया फारवर्ड ब्लाक का समर्थन करेगा इंडिया समूह
खजुराहो लोस सीट पर ऑल इंडिया फारवर्ड ब्लाक का समर्थन करेगा इंडिया समूह
एजेंसी    15 Apr 2024       Email   

नयी दिल्ली.... कांग्रेस ने कहा है कि मध्यप्रदेश में खजुराहो लोकसभा सीट पर ऑल इंडिया फारवर्ड ब्लाक के प्रत्याशी आर बी प्रजापति इंडिया समूह के उम्मीदवार होंगे।

कांग्रेस के मीडिया प्रभारी जयराम रमेश ने सोमवार को यहां बताया कि खजुराहो लोकसभा सीट पर ऑल इंडिया फारवर्ड ब्लाक के प्रत्याशी आर बी प्रजापति इंडिया समूह के संयुक्त प्रत्याशी होंगे।

श्री रमेश ने कहा कि कांग्रेस ने इंडिया समूह के एक अन्य सदस्य, ऑल इंडिया फॉरवर्ड ब्लॉक के प्रत्याशी को अपना समर्थन देने का फ़ैसला किया है। वह मध्यप्रदेश के खजुराहो लोकसभा से इंडिया समूह के संयुक्त प्रत्याशी होंगे।

मध्यप्रदेश में सीट बंटवारा समझौते के अंतर्गत कांग्रेस ने खजुराहो सीट समाजवादी पार्टी

को दी थी, लेकिन तकनीकी कारणों से समाजवादी पार्टी उम्मीदवार का नामांकन रद्द कर दिया गया है।

श्री रमेश ने कहा, “ कांग्रेस ने खजुराहो लोकसभा सीट इंडिया समूह के अपने सहयोगी समाजवादी पार्टी के लिये छोड़ी थी। दुर्भाग्य से सत्ता के खुले खेल और लोकतंत्र के सभी मानदंडों के ख़िलाफ़ जाकर भाजपा सपा उम्मीदवार का नामांकन ख़ारिज़ करवाने में सफल हो गयी है। ”






Comments

अन्य खबरें

अमेठी से स्मृति ईरानी ने भरा पर्चा
अमेठी से स्मृति ईरानी ने भरा पर्चा

अमेठी।  केंद्रीय मंत्री और स्थानीय सांसद स्मृति ईरानी ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के लोकसभा प्रत्याशी के तौर पर सोमवार को अपना नामांकन दाखिल किया। इस अवसर पर मध्य प्रदेश के

राजनाथ और योगी के रोड शो में उमड़ा जनसैलाब
राजनाथ और योगी के रोड शो में उमड़ा जनसैलाब

लखनऊ।  रक्षा और स्थानीय सांसद राजनाथ सिंह ने सोमवार को राजधानी लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ रोड शो निकाला जिसमें हजारों की संख्या में लोगों ने शिरकत की। चिलचिलाती गर्मी

आज का इतिहास
आज का इतिहास

नयी दिल्ली..... भारतीय एवं विश्व इतिहास में 29 अप्रैल की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं:- 1661: चीन के मिंग वंश ने ताइवान पर कब्जा किया। 1639: दिल्ली में लाल किले की नींव रखी गई। 1813: अमेरिका में

आज का इतिहास
आज का इतिहास

नयी दिल्ली.... भारतीय एवं विश्व इतिहास में 28 अप्रैल की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं:- 1740: मराठा शासक पेशवा बाजीराव प्रथम का निधन। 1829: यूरोपीय देश नीदरलैंड की संसद ने नये प्रेस कानून पारित