लखनऊ से हिंदी एवं उर्दू में एकसाथ प्रकाशित राष्ट्रीय दैनिक समाचार पत्र
ताजा समाचार

समाचार विवरण

डेली न्यूज़ एक्टिविस्ट

मीडिया हाउस, 16/3 'घ', सरोजिनी नायडू मार्ग, लखनऊ - 226001
फ़ोन : 91-522-2239969 / 2238436 / 40,
फैक्स : 91-522-2239967/2239968
ईमेल : dailynewslko@gmail.com
ई-पेपर : http://www.dailynewsactivist.com

धनखड़ ने दी रामनवमी की शुभकामनाएं
धनखड़ ने दी रामनवमी की शुभकामनाएं
एजेंसी    16 Apr 2024       Email   

नयी दिल्ली ..... उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने देशवासियों को रामनवमी की शुभकामनाएं दी हैं और शक्तिशाली भारत का निर्माण करने का आह्वान किया है।

उप राष्ट्रपति सचिवालय ने मंगलवार को यहां बताया कि श्री धनखड़ ने राम नवमी की पूर्व संध्या पर शुभकामनाएं दी हैं।

श्री धनखड़ ने कहा,“रामनवमी के शुभ अवसर पर, मैं सभी नागरिकों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देता हूं।”

उन्होंने कहा कि भगवान राम का जीवन कर्तव्यपरायणता, सत्यनिष्ठा और सहिष्णुता का एक शाश्वत प्रमाण है। सदाचार का संदेश देते उनके सिद्धांत युगों से ही सभी के लिए प्रेरणास्रोत रहे हैं।

उप राष्ट्रपति ने कहा,“आइए, आज हम भगवान राम द्वारा प्रज्ज्वलित शाश्वत मूल्यों की ज्योति के प्रति स्वयं को समर्पित करें।”

उन्होंने कहा कि हमारा जीवन प्रभु श्री राम के शाश्वत आदर्शों पर आधारित हो और हम एक समृद्ध एवं शक्तिशाली भारत के निर्माण के लिए संकल्पित होकर कार्य करें।






Comments

अन्य खबरें

अमेठी से स्मृति ईरानी ने भरा पर्चा
अमेठी से स्मृति ईरानी ने भरा पर्चा

अमेठी।  केंद्रीय मंत्री और स्थानीय सांसद स्मृति ईरानी ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के लोकसभा प्रत्याशी के तौर पर सोमवार को अपना नामांकन दाखिल किया। इस अवसर पर मध्य प्रदेश के

राजनाथ और योगी के रोड शो में उमड़ा जनसैलाब
राजनाथ और योगी के रोड शो में उमड़ा जनसैलाब

लखनऊ।  रक्षा और स्थानीय सांसद राजनाथ सिंह ने सोमवार को राजधानी लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ रोड शो निकाला जिसमें हजारों की संख्या में लोगों ने शिरकत की। चिलचिलाती गर्मी

आज का इतिहास
आज का इतिहास

नयी दिल्ली..... भारतीय एवं विश्व इतिहास में 29 अप्रैल की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं:- 1661: चीन के मिंग वंश ने ताइवान पर कब्जा किया। 1639: दिल्ली में लाल किले की नींव रखी गई। 1813: अमेरिका में

आज का इतिहास
आज का इतिहास

नयी दिल्ली.... भारतीय एवं विश्व इतिहास में 28 अप्रैल की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं:- 1740: मराठा शासक पेशवा बाजीराव प्रथम का निधन। 1829: यूरोपीय देश नीदरलैंड की संसद ने नये प्रेस कानून पारित