लखनऊ से हिंदी एवं उर्दू में एकसाथ प्रकाशित राष्ट्रीय दैनिक समाचार पत्र
ताजा समाचार

समाचार विवरण

डेली न्यूज़ एक्टिविस्ट

मीडिया हाउस, 16/3 'घ', सरोजिनी नायडू मार्ग, लखनऊ - 226001
फ़ोन : 91-522-2239969 / 2238436 / 40,
फैक्स : 91-522-2239967/2239968
ईमेल : dailynewslko@gmail.com
ई-पेपर : http://www.dailynewsactivist.com

दीपिका सोरेंग हॉकी इंडिया असुंता लाकड़ा पुरस्कार से सम्मानित
दीपिका सोरेंग हॉकी इंडिया असुंता लाकड़ा पुरस्कार से सम्मानित
एजेंसी    16 Apr 2024       Email   

नयी दिल्ली।  हॉकी इंडिया ने भारतीय महिला हॉकी टीम की फारवर्ड दीपिका सोरेंग वर्ष के उभरते खिलाड़ी के लिए प्रतिष्ठित हॉकी इंडिया असुंता लाकड़ा पुरस्कार से सम्मानित किया है। पुरस्कार से सम्मानित किये जाने पर दीपिका सोेरेंग ने हॉकी इंडिया का हार्दिक आभार व्यक्त किया। दीपिका को वर्ष 2023 के दौरान उनके शानदार प्रदर्शन के लिय इस पुरस्कार से सम्मानित किया गया। उन्होंने महिला जूनियर एशिया कप में टीम के लिए पदार्पण करते हुए छह मैचों में सात गोल दागकर टीम को स्वर्ण पदक जीतने में मदद की और टूर्नामेंट में टीम के लिए दूसरे सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ी के रूप में उभरीं।

पुरस्कार मिलने के बाद दीपिका ने कहा, “मुझे यह सम्मान देने के लिए मैं हॉकी इंडिया का आभार व्यक्त करती हूं। जब मेरे नाम की घोषणा की गई तो यह मेरे और मेरे परिवार के लिए एक यादगार पल था। पुरस्कार राशि और पुरस्कार जीतना बहुत बड़ी बात है। यह मुझे और भी बेहतर प्रदर्शन करने और देश को गौरवान्वित करने का साहस, ताकत और प्ररेणा देता है।”

उन्होंने कहा, “ मुझे लगता है कि मैंने पिछले वर्ष में बहुत प्रगति की है और इसका श्रेय सहायक स्टाफ, कोच और टीम के साथियों को जाता है जिन्होंने लगातार मेरा मार्गदर्शन किया। जब भी मुझे संदेह हुआ तो उन्होंने बहुमूल्य सुझाव दिए और मुझे खुद को साबित करने का मौका भी दिया। उन्होंने कहा कि अपनी टीम के भीतर विश्वास रखना महत्वपूर्ण है और खुद को अभिव्यक्त करने के लिए जगह महसूस करना भी उतना ही महत्वपूर्ण है और ऐसे शानदार माहौल में रहना मेरे लिए एक उल्लेखनीय अनुभव रहा है। उल्लेखनीय है कि दीपिका को हाल ही में 33 सदस्यीय राष्ट्रीय महिला टीम कोर ग्रुप में नामित किया गया था जो 16 मई तक बेंगलुरु के साई में प्रशिक्षण ले रही है।






Comments

अन्य खबरें

अमेठी से स्मृति ईरानी ने भरा पर्चा
अमेठी से स्मृति ईरानी ने भरा पर्चा

अमेठी।  केंद्रीय मंत्री और स्थानीय सांसद स्मृति ईरानी ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के लोकसभा प्रत्याशी के तौर पर सोमवार को अपना नामांकन दाखिल किया। इस अवसर पर मध्य प्रदेश के

राजनाथ और योगी के रोड शो में उमड़ा जनसैलाब
राजनाथ और योगी के रोड शो में उमड़ा जनसैलाब

लखनऊ।  रक्षा और स्थानीय सांसद राजनाथ सिंह ने सोमवार को राजधानी लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ रोड शो निकाला जिसमें हजारों की संख्या में लोगों ने शिरकत की। चिलचिलाती गर्मी

आज का इतिहास
आज का इतिहास

नयी दिल्ली..... भारतीय एवं विश्व इतिहास में 29 अप्रैल की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं:- 1661: चीन के मिंग वंश ने ताइवान पर कब्जा किया। 1639: दिल्ली में लाल किले की नींव रखी गई। 1813: अमेरिका में

आज का इतिहास
आज का इतिहास

नयी दिल्ली.... भारतीय एवं विश्व इतिहास में 28 अप्रैल की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं:- 1740: मराठा शासक पेशवा बाजीराव प्रथम का निधन। 1829: यूरोपीय देश नीदरलैंड की संसद ने नये प्रेस कानून पारित