लखनऊ से हिंदी एवं उर्दू में एकसाथ प्रकाशित राष्ट्रीय दैनिक समाचार पत्र
ताजा समाचार

समाचार विवरण

डेली न्यूज़ एक्टिविस्ट

मीडिया हाउस, 16/3 'घ', सरोजिनी नायडू मार्ग, लखनऊ - 226001
फ़ोन : 91-522-2239969 / 2238436 / 40,
फैक्स : 91-522-2239967/2239968
ईमेल : dailynewslko@gmail.com
ई-पेपर : http://www.dailynewsactivist.com

देवभूमि ने दिल खोल कर मोदी जी के लिए किया मतदान - महेंद्र भट्ट
देवभूमि ने दिल खोल कर मोदी जी के लिए किया मतदान - महेंद्र भट्ट
एजेंसी    21 Apr 2024       Email   

देहरादून।  उत्तराखंड भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने दावा किया कि देवभूमि ने दिल खोल कर मोदी जी के लिए मतदान किया है। श्री भट्ट ने मतदान के उपरांत पहली बार पार्टी मुख्यालय में मीडिया से मुखातिब होते हुए कहा, जिस तरह का फीड बैक मिल रहा है, उससे स्पष्ट है कि देवभूमि ने दिल खोल कर मोदी जी के लिए मतदान किया है। उन्होंने कहा कि हमेशा सक्रिय रहने वाले भाजपा के बूथ अध्यक्ष, पन्ना प्रमुख तथा शक्ति केंद्रों ने बेहतर कार्य करते हुए मतदाताओं को बूथ तक पहुंचाने के लिए कार्य किया है।

उन्होंने कार्यकर्ताओ की क्षमता पर गर्व जताते हुए कहा कि सभी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं ने दिये गए दायित्व का जिम्मेदारी के साथ निर्वहन किया। समय समय पर आयोजित विकास योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने के लिए कार्यक्रमों की भाँति आखिरी तक कार्यकर्ता जुटे रहे और यह उनके समर्पण को साबित करता है।

श्री भट्ट ने कहा कि विपक्ष, विशेषकर कांग्रेस के चुनाव से पहले ही हार मानने के कारण उत्तराखंड में प्रतिस्पर्धा का अभाव दिखाई दिया। लोग वोटिंग के लिए थोड़ा कम निकले, उसमे अधिकांश कांग्रेस और विपक्ष से जुड़े लोग थे। उन्होंने कहा कि बड़ी संख्या में विपक्ष के बस्ते भी पोलिंग बूथों पर लग नही पाए। संवाददाता सम्मेलन में प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी, विधायक विनोद चमोली, प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान, सह प्रभारी राजेंद्र नेगी, प्रदेश प्रवक्ता कमलेश रमन भी मौजूद रही।







Comments

अन्य खबरें

कोरियाई सांस्कृतिक केंद्र के साथ मिलकर होगी अखिल भारतीय के-पॉप प्रतियोगिता
कोरियाई सांस्कृतिक केंद्र के साथ मिलकर होगी अखिल भारतीय के-पॉप प्रतियोगिता

नयी दिल्ली।  नयी दिल्ली स्थित कोरियाई सांस्कृतिक केन्द्र, भारत एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया के सहयोग से 17 मई से 'अखिल भारतीय के-पॉप प्रतियोगिता 2024' आयोजित करने जा रहा है। कोरियाई

मिसाइल आधारित स्मार्ट टारपीडो का सफल परीक्षण
मिसाइल आधारित स्मार्ट टारपीडो का सफल परीक्षण

नई दिल्ली।  रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन(डीआरडीओ) ने नई पीढ़ी की मिसाइल आधारित हल्की टारपीडो प्रणाली स्मार्ट का बुधवार को सफल परीक्षण किया। ओड़िशा के तटीय क्षेत्र में डॉक्टर एपीजे

कोविड-कोविशील्ड: उच्चतम न्यायालय में याचिका, दुष्प्रभावों की जांच की मांग
कोविड-कोविशील्ड: उच्चतम न्यायालय में याचिका, दुष्प्रभावों की जांच की मांग

नई दिल्ली।  कोविशील्ड वैक्सीन के कथित दुष्प्रभावों की जांच के लिए उच्चतम न्यायालय के एक सेवानिवृत्त न्यायाधीश की देखरेख में अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के निदेशक की अध्यक्षता

कल अयोध्या में रामलला का दर्शन करेंगी राष्ट्रपति मुर्मु
कल अयोध्या में रामलला का दर्शन करेंगी राष्ट्रपति मुर्मु

नयी दिल्ली।  राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु कल उत्तर प्रदेश के अयोध्या में भव्य राम मंदिर में रामलला के दर्शन तथा पूजा अर्चना करेंगी। राष्ट्रपति सचिवालय ने मंगलवार को एक विज्ञप्ति जारी कर