लखनऊ से हिंदी एवं उर्दू में एकसाथ प्रकाशित राष्ट्रीय दैनिक समाचार पत्र
ताजा समाचार

समाचार विवरण

डेली न्यूज़ एक्टिविस्ट

मीडिया हाउस, 16/3 'घ', सरोजिनी नायडू मार्ग, लखनऊ - 226001
फ़ोन : 91-522-2239969 / 2238436 / 40,
फैक्स : 91-522-2239967/2239968
ईमेल : dailynewslko@gmail.com
ई-पेपर : http://www.dailynewsactivist.com

लाखों स्कूली बच्चों की 74.86 किलोमीटर लंबी मानव श्रृंखला: गोण्डा में मतदान को लेकर हो रहा जागरूक
लाखों स्कूली बच्चों की 74.86 किलोमीटर लंबी मानव श्रृंखला: गोण्डा में मतदान को लेकर हो रहा जागरूक
Daily News Network    22 Apr 2024       Email   

लखनऊ/गोण्डा, 22 अप्रैल। लोकसभा चुनाव - 2024 के दृष्टिगत सभी जनपदों में मतदाताओं को जागरूक करने के लिए व्यापक पैमाने पर अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में सोमवार को जनपद गोण्डा में स्कूली बच्चों ने 74. 86 किलोमीटर लंबी मानव श्रृंखला बनाई। पृथ्वी दिवस के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम में 506 विद्यालयों के एक लाख से ज्यादा छात्र-छात्राएं शामिल हुए। "मेरा गोण्डा मेरी शान, 20 मई को करें मतदान" जैसे संदेशों के साथ एक दूसरे का हाथ थामें इन बच्चों ने जनपद वासियों को शत प्रतिशत मतदान का संदेश दिया। पोस्टर तथा रंगोली के माध्यम से स्कूली बच्चों ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल अवश्य करने की अपील की।  सशक्त लोकतंत्र के निर्माण में सब की भागीदारी*

इस वृहद मानव श्रृंखला कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य विकास अधिकारी एम. अरुन्मोली ने शहीदे आजम सरदार भगत सिंह इंटर कॉलेज (टामसन) गोण्डा से की। उन्होंने अपने संदेश में जनपद वासियों से मतदान अवश्य करने की अपील की। जनपद मुख्यालय के साथ ही ब्लॉक स्तर पर भी इस मानव श्रृंखला का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी नेहा शर्मा ने कहा कि देश के सशक्त लोकतंत्र के निर्माण में हम सब की भागीदारी है। जनपद में आगामी 20 में को होने वाले मतदान में अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर सभी अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन गोण्डा की तरफ से सभी मतदान केंद्रों पर पर्याप्त व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं। 

सशक्त लोकतंत्र के निर्माण में सब की भागीदारी

गोण्डा नगर में 10,000 से ज्यादा बच्चे हुए शामिल
इस वृहद कार्यक्रम का आयोजन जनपद के साथ सभी 16 ब्लॉक में किया गया। सर्वाधिक 10 से ज्यादा छात्र-छात्राओं ने नगर गोण्डा क्षेत्र में करीब 15 किलोमीटर से ज्यादा की मानव श्रृंखला बनाई। इसी तरह छपिया, पण्डरी कृपाल, वजीरगंज, बभनजोत, हलधरमऊ , बेलसर मनकापुर, कर्नलगंज, झंझरी, तरबगंज, नवाबगंज, मुजेहाना, परसपुर, रुपईडीह, इटियाथोक और कटरा बाजार में मानव श्रृंखला बनाई गई।

कार्यक्रम के उद्घाटन समारोह में मुख्य राजस्व अधिकारी महेश प्रकाश, नगर मजिस्ट्रेट विजय शर्मा, उप जिलाधिकारी सदर गोंडा अवनीश त्रिपाठी, डीएसटीओ अरुण कुमार सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक राकेश कुमार, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी प्रेमचंद, डीसी मनरेगा जनार्दन प्रसाद सहित सभी विद्यालयों के शिक्षक-शिक्षिका एवं अन्य सभी संबंधित विभाग के अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Comments

अन्य खबरें

कोरियाई सांस्कृतिक केंद्र के साथ मिलकर होगी अखिल भारतीय के-पॉप प्रतियोगिता
कोरियाई सांस्कृतिक केंद्र के साथ मिलकर होगी अखिल भारतीय के-पॉप प्रतियोगिता

नयी दिल्ली।  नयी दिल्ली स्थित कोरियाई सांस्कृतिक केन्द्र, भारत एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया के सहयोग से 17 मई से 'अखिल भारतीय के-पॉप प्रतियोगिता 2024' आयोजित करने जा रहा है। कोरियाई

मिसाइल आधारित स्मार्ट टारपीडो का सफल परीक्षण
मिसाइल आधारित स्मार्ट टारपीडो का सफल परीक्षण

नई दिल्ली।  रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन(डीआरडीओ) ने नई पीढ़ी की मिसाइल आधारित हल्की टारपीडो प्रणाली स्मार्ट का बुधवार को सफल परीक्षण किया। ओड़िशा के तटीय क्षेत्र में डॉक्टर एपीजे

कोविड-कोविशील्ड: उच्चतम न्यायालय में याचिका, दुष्प्रभावों की जांच की मांग
कोविड-कोविशील्ड: उच्चतम न्यायालय में याचिका, दुष्प्रभावों की जांच की मांग

नई दिल्ली।  कोविशील्ड वैक्सीन के कथित दुष्प्रभावों की जांच के लिए उच्चतम न्यायालय के एक सेवानिवृत्त न्यायाधीश की देखरेख में अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के निदेशक की अध्यक्षता

कल अयोध्या में रामलला का दर्शन करेंगी राष्ट्रपति मुर्मु
कल अयोध्या में रामलला का दर्शन करेंगी राष्ट्रपति मुर्मु

नयी दिल्ली।  राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु कल उत्तर प्रदेश के अयोध्या में भव्य राम मंदिर में रामलला के दर्शन तथा पूजा अर्चना करेंगी। राष्ट्रपति सचिवालय ने मंगलवार को एक विज्ञप्ति जारी कर