लखनऊ से हिंदी एवं उर्दू में एकसाथ प्रकाशित राष्ट्रीय दैनिक समाचार पत्र
ताजा समाचार

समाचार विवरण

डेली न्यूज़ एक्टिविस्ट

मीडिया हाउस, 16/3 'घ', सरोजिनी नायडू मार्ग, लखनऊ - 226001
फ़ोन : 91-522-2239969 / 2238436 / 40,
फैक्स : 91-522-2239967/2239968
ईमेल : dailynewslko@gmail.com
ई-पेपर : http://www.dailynewsactivist.com

तेजस्वी सूर्य ने राहुल की खुली बहस की चुनौती स्वीकारी
तेजस्वी सूर्य ने राहुल की खुली बहस की चुनौती स्वीकारी
एजेंसी    13 May 2024       Email   

नयी दिल्ली.... भारतीय जनता युवा मोर्चा के अध्यक्ष तेजस्वी सूर्य ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारतीय जनता पार्टी को खुली बहस की चुनौती स्वीकार कर अपने संगठन के उपाध्यक्ष एवं रायबरेली के दलित समाज से आने वाले एक शिक्षित नौजवान को इस बहस के लिए नामित किया है।

बेंगलुरु दक्षिण से सांसद श्री तेजस्वी सूर्य ने श्री गांधी को सोमवार को एक पत्र लिखकर सूचित किया कि भाजपा को उनकी खुली बहस की चुनौती स्वीकार है और वह भाजपा की युवा इकाई भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अभिनव प्रकाश को बहस में पार्टी की ओर से भाग लेने के लिए नामित कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि श्री अभिनव प्रकाश उत्तर प्रदेश के रायबरेली के हैं, जहां से श्रीमती सोनिया गांधी सांसद रहीं हैं और इस बार श्री राहुल गांधी लोकसभा चुनाव लड़ रहे हैं। श्री अभिनव प्रकाश अनुसूचित जाति के अंतर्गत पासी समुदाय के एक युवा एवं शिक्षित नेता हैं, जिनकी संख्या रायबरेली संसदीय क्षेत्र में में लगभग 30 प्रतिशत है। वह जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय के छात्र रहे हैं और वर्तमान में दिल्ली विश्वविद्यालय के रामजस कालेज में अर्थशास्त्र के सहायक प्राध्यापक हैं।

श्री तेजस्वी सूर्य ने कहा कि वह श्री गांधी की ओर से इस बहस के लिए उपयुक्त मंच के बारे में जानने के लिए उत्सुक हैं क्योंकि यह एक राजनीतिक वंशज और एक आम युवा के बीच समृद्ध बहस होगी, जिसने जीवन में कठिन डगर तय की है।






Comments

अन्य खबरें

राष्ट्रीय बाल पुरस्कार के नामांकन की अंतिम तिथि 15 सितंबर
राष्ट्रीय बाल पुरस्कार के नामांकन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

नयी दिल्ली।  प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार 2025 के नामांकन तिथि 15 सितंबर है। केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्रालय ने शनिवार को यहां बताया कि राष्ट्रीय पुरस्कार पोर्टल पर

पोषण माह में सवा करोड़ से अधिक गतिविधियां आयोजित
पोषण माह में सवा करोड़ से अधिक गतिविधियां आयोजित

नयी दिल्ली।  सातवें राष्ट्रीय पोषण माह 2024 के छठे दिन तक 35 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के 752 जिलों से 1.37 करोड़ गतिविधियां आयोजित की गयी है जिसमें बिहार, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र,

शिक्षक की भूमिका है भविष्य के लिए समर्थवान नागरिक तैयार करना: मोदी
शिक्षक की भूमिका है भविष्य के लिए समर्थवान नागरिक तैयार करना: मोदी

नयी दिल्ली।  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश के शिक्षक वर्ग का आह्वान किया है कि वे अपने विद्यार्थियों को शिक्षण-प्रशिक्षण, संस्कार-सुधार करके उनको इस तरह समर्थवान बनाएं ताकि वह आने

कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव के लिए बनाई समन्वय समिति
कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव के लिए बनाई समन्वय समिति

नयी दिल्ली।  कांग्रेस ने चार राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए घोषणा पत्र समन्वय समिति का गठन किया है जो संबंधित राज्य की घोषणा पत्र समिति के साथ मिलकर काम करेगी। कांग्रेस