लखनऊ से हिंदी एवं उर्दू में एकसाथ प्रकाशित राष्ट्रीय दैनिक समाचार पत्र
ताजा समाचार

समाचार विवरण

डेली न्यूज़ एक्टिविस्ट

मीडिया हाउस, 16/3 'घ', सरोजिनी नायडू मार्ग, लखनऊ - 226001
फ़ोन : 91-522-2239969 / 2238436 / 40,
फैक्स : 91-522-2239967/2239968
ईमेल : dailynewslko@gmail.com
ई-पेपर : http://www.dailynewsactivist.com

सदस्य इकाइयों से डाउनलोड होंगे खिलाड़ियों के पहचानपत्र: हॉकी इंडिया
सदस्य इकाइयों से डाउनलोड होंगे खिलाड़ियों के पहचानपत्र: हॉकी इंडिया
एजेंसी    06 Jul 2024       Email   

नयी दिल्ली।  हॉकी इंडिया की ई-गवर्नेंस की एक महत्वपूर्ण पहल के तहत अब खिलाड़ी सदस्य इकाइयों के पोर्टल से सीधे अपने पहचान पत्र डाउनलोड कर सकेंगे। हॉकी इंडिया ने आज खिलाड़ियों के लिए डिजिटल पहचान पत्र को जारी करने की प्रणाली शुरुआत कर दी है। यह नई प्रणाली पहचान पत्र जारी करने की प्रक्रिया को सरल बनाती है। यह कई प्रमुख सुविधाएँ प्रदान करती है। पंजीकरण और अनुमोदन प्रक्रिया में सदस्य इकाई पोर्टल पर खिलाड़ी पंजीकरण, सभी आवश्यक व्यक्तिगत विवरण तथा दस्तावेज प्रस्तुत करना, सदस्य इकाई द्वारा प्रोफाइल की समीक्षा, हॉकी इंडिया को स्वीकृत प्रोफाइल प्रस्तुत करना, हॉकी इंडिया द्वारा अंतिम समीक्षा और अनुमोदन तथा आखिर में खिलाड़ियों को सदस्य इकाई पोर्टल पर अपना विवरण दर्ज करके सीधे अपना डिजिटल आईडी कार्ड डाउनलोड करने की क्षमता शामिल है।

इन सुविधाओं को लेकर हॉकी इंडिया के अध्यक्ष दिलीप सिंह टिर्की ने कहा, “हमें आधार कार्ड मॉडल की तरह डिजिटल खिलाड़ी पहचान पत्र पेश करने पर बहुत गर्व है। यह एक अच्छी पहल है । हॉकी इंडिया का यह कदम न केवल हमारे खिलाड़ियों के लिए पहचान पत्र प्राप्त करने की प्रक्रिया को सुव्यवस्थित करता है, बल्कि पहुंच और सुविधा को भी काफी हद तक बढ़ाता है। प्रशासनिक प्रक्रियाओं को आधुनिक तथा सरल बनाने के लिए प्रौद्योगिकी का लाभ उठाने की हमारी प्रतिबद्धता अटूट है, यह उस दिशा में एक बड़ा कदम है।

हॉकी इंडिया के महासचिव भोला नाथ सिंह ने कहा कि डिजिटल खिलाड़ी पहचान पत्र की शुरुआत हॉकी इंडिया के नवाचार और दक्षता के प्रति समर्पण का प्रमाण है। इस डिजिटल प्रणाली को अपनाकर देश भर के खिलाड़ी अपने पहचानपत्र को तेजी से और सुरक्षित रूप से प्राप्त कर सकेंगे। यह पहल हमारे एथलीटों और सहयोगी कर्मचारियों के अनुभव को बेहतर बनाने के हमारे निरंतर प्रयासों को दर्शाती है। यह खिलाड़ियों के लिए सर्वोत्तम उपलब्ध संसाधन है।






Comments

अन्य खबरें

राष्ट्रीय बाल पुरस्कार के नामांकन की अंतिम तिथि 15 सितंबर
राष्ट्रीय बाल पुरस्कार के नामांकन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

नयी दिल्ली।  प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार 2025 के नामांकन तिथि 15 सितंबर है। केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्रालय ने शनिवार को यहां बताया कि राष्ट्रीय पुरस्कार पोर्टल पर

पोषण माह में सवा करोड़ से अधिक गतिविधियां आयोजित
पोषण माह में सवा करोड़ से अधिक गतिविधियां आयोजित

नयी दिल्ली।  सातवें राष्ट्रीय पोषण माह 2024 के छठे दिन तक 35 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के 752 जिलों से 1.37 करोड़ गतिविधियां आयोजित की गयी है जिसमें बिहार, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र,

शिक्षक की भूमिका है भविष्य के लिए समर्थवान नागरिक तैयार करना: मोदी
शिक्षक की भूमिका है भविष्य के लिए समर्थवान नागरिक तैयार करना: मोदी

नयी दिल्ली।  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश के शिक्षक वर्ग का आह्वान किया है कि वे अपने विद्यार्थियों को शिक्षण-प्रशिक्षण, संस्कार-सुधार करके उनको इस तरह समर्थवान बनाएं ताकि वह आने

कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव के लिए बनाई समन्वय समिति
कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव के लिए बनाई समन्वय समिति

नयी दिल्ली।  कांग्रेस ने चार राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए घोषणा पत्र समन्वय समिति का गठन किया है जो संबंधित राज्य की घोषणा पत्र समिति के साथ मिलकर काम करेगी। कांग्रेस