लखनऊ से हिंदी एवं उर्दू में एकसाथ प्रकाशित राष्ट्रीय दैनिक समाचार पत्र
ताजा समाचार

समाचार विवरण

डेली न्यूज़ एक्टिविस्ट

मीडिया हाउस, 16/3 'घ', सरोजिनी नायडू मार्ग, लखनऊ - 226001
फ़ोन : 91-522-2239969 / 2238436 / 40,
फैक्स : 91-522-2239967/2239968
ईमेल : dailynewslko@gmail.com
ई-पेपर : http://www.dailynewsactivist.com

डॉ. संदीप शाह प्रयोगशालाओं को मान्यता देने वाले बोर्ड के अध्यक्ष नियुक्त
डॉ. संदीप शाह प्रयोगशालाओं को मान्यता देने वाले बोर्ड के अध्यक्ष नियुक्त
एजेंसी    27 Dec 2024       Email   

नयी दिल्ली।  प्रख्यात चिकित्सा पेशेवर डॉ. संदीप शाह को भारतीय गुणवत्ता परिषद (क्यूसीआई) के अंतर्गत काम करने वाले निकाय- परीक्षण और अंशांकन प्रयोगशालाओं के लिए राष्ट्रीय प्रत्यायन बोर्ड (एनएबीएल) का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। यह जानकारी शुक्रवार को वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय की एक विज्ञप्ति में दी गई । डॉ. शाह इस पद पर प्रो. सुब्बन्ना अय्यप्पन का स्थान ले रहे हैं। एनएबीएल उपभोक्ताओं, व्यवसायों और नियामकों द्वारा उपयोग किए जाने वाले उत्पादों और सेवाओं में विश्वास सुनिश्चित करते हुए परीक्षण और अंशांकन सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार करने के लिए काम करता है।

अहमदाबाद के बी.जे. मेडिकल कॉलेज से एमडी पैथोलॉजी और बैक्टीरियोलॉजी में गोल्ड मेडलिस्ट डॉ. शाह के पास पैथोलॉजी, आणविक जीव विज्ञान और ट्रांसप्लांट इम्यूनोलॉजी में व्यापक शैक्षणिक और व्यावसायिक कार्यों का अनुभव है। वह न्यूबर्ग डायग्नोस्टिक्स में संयुक्त प्रबंध निदेशक और न्यूबर्ग सुप्राटेक रेफरेंस लेबोरेटरीज के संस्थापक हैं। इसके अतिरिक्त, वह किडनी रोग संस्थान और अनुसंधान केंद्र में मानद निदेशक के रूप में कार्य करते हैं।






Comments

अन्य खबरें

हवाई सेवाओं के रद्द होने के कारण यात्रियों की सुविधा के लिए स्पेशल रेल सेवाओं का संचालन
हवाई सेवाओं के रद्द होने के कारण यात्रियों की सुविधा के लिए स्पेशल रेल सेवाओं का संचालन

नई दिल्ली .... हवाई सेवाओं के रद्द होने के कारण अतिरिक्त यात्रीभार को देखते हुए रेलवे द्वारा यात्रियो की सुविधा हेतु दुर्गापुरा (जयपुर)- बान्द्रा टर्मिनस - दुर्गापुरा (जयपुर) स्पेशल (01 ट्रिप),

विदेशी मुद्रा भंडार 1.877 अरब डॉलर घटा
विदेशी मुद्रा भंडार 1.877 अरब डॉलर घटा

मुंबई,... देश का विदेशी मुद्रा भंडार 28 नवंबर को समाप्त सप्ताह में 1.877 अरब डॉलर घटकर 686.227 अरब डॉलर रह गया जो साढ़े छह महीने का निचला स्तर है। हालांकि स्वर्ण भंडार में वृद्धि दर्ज की गयी। विदेशी

गेहूं मजबूत; चीनी नरम; चावल में टिकाव; खाद्य तेलों, दालों में घट-बढ़
गेहूं मजबूत; चीनी नरम; चावल में टिकाव; खाद्य तेलों, दालों में घट-बढ़

नयी दिल्ली.... घरेलू थोक जिंस बाजारों में शुक्रवार को चावल के औसत भाव अपरिवर्तित रहे। गेहूं के दाम बढ़ गये जबकि चीनी के फिसल गये। वहीं, दालों और खाद्य तेलों में उतार-चढ़ाव देखा गया। औसत दर्जे के

आधुनिक भारत के वास्तुकार नेहरू को किया जा रहा है बदनाम : सोनिया
आधुनिक भारत के वास्तुकार नेहरू को किया जा रहा है बदनाम : सोनिया

नयी दिल्ली... कांग्रेस संसदीय दल की नेता सोनिया गांधी ने देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू को आधुनिक भारत का प्रमुख वास्तुकार बताते हुए कहा है कि उनका जीवन संसदीय लोकतंत्र में दृढ़ता से