मॉस्को। रूस की नौसेना के कमांडर-इन-चीफ अलेक्जेंडर मोइसेव अपनी भारत यात्रा के दौरान नौसेना अभ्यास और जहाजों के आदान-प्रदान पर चर्चा करेंगे। रूसी रक्षा मंत्रालय ने मंगलवार को यह जानकारी दी। श्री मोइसेव के नेतृत्व में रक्षा मंत्रालय का आधिकारिक प्रतिनिधिमंडल भारत पहुंचा, जहां वे भारतीय सशस्त्र बलों और नौसेना के कमांड स्टाफ के साथ प्रोटोकॉल कार्यक्रम आयोजित करेंगे। प्रतिनिधिमंडल सैन्य जहाज निर्माण उद्यमों, नौसेना ठिकानों और नौसेना शैक्षणिक संस्थानों का भी दौरा करेंगे।
मंत्रालय की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि दोनों पक्ष नौसेना के क्षेत्र में रूसी-भारतीय सहयोग के विकास की वर्तमान स्थिति और संभावनाओं पर चर्चा करेंगे। विशेष रूप से नौसेना अभ्यासों के संचालन और सैन्य शिक्षा के क्षेत्र में सहयोग से संबंधित कई मुद्दों पर चर्चा की जायेगी।