लखनऊ से हिंदी एवं उर्दू में एकसाथ प्रकाशित राष्ट्रीय दैनिक समाचार पत्र
ताजा समाचार

समाचार विवरण

डेली न्यूज़ एक्टिविस्ट

मीडिया हाउस, 16/3 'घ', सरोजिनी नायडू मार्ग, लखनऊ - 226001
फ़ोन : 91-522-2239969 / 2238436 / 40,
फैक्स : 91-522-2239967/2239968
ईमेल : dailynewslko@gmail.com
ई-पेपर : http://www.dailynewsactivist.com

महिला कांग्रेस ने स्थापना की 40वीं वर्षगांठ मनाई
महिला कांग्रेस ने स्थापना की 40वीं वर्षगांठ मनाई
एजेंसी    15 Sep 2024       Email   

नयी दिल्ली।  महिला कांग्रेस ने रविवार को अपनी स्थापना की 40वीं वर्षगांठ मनाई और सदस्यता अभियान शुरु कर महिलाओं को आर्थिक तथा सामाजिक रूप से सशक्त बनाने का संकल्प लिया। महिला कांग्रेस अध्यक्ष अलका लांबा ने रविवार को यहां पार्टी मुख्यालय में संवाददाता सम्मेलन में कहा,“महिला कांग्रेस आज अपने 40 साल पूरे करने जा रही है। महिला कांग्रेस की स्थापना आज से 40 साल पहले बेंगलुरु में हुई थी। इसकी स्थापना देश की पहली महिला प्रधानमंत्री भारत रत्न श्रीमती इंदिरा गांधी जी ने की थी।

उन्होंने कहा,“इस मौके पर हम उन्हें याद करते हुए ये संकल्प लेते हैं कि महिला कांग्रेस हमेशा देश की आधी आबादी के सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक न्याय के लिए संघर्षरत रही है और आगे भी रहेगी। श्रीमती लांबा ने कहा कि उनका संगठन महिला कांग्रेस अध्यक्ष ने आज संगठन के स्थापना दिवस पर हम अपनी वेबसाइट जारी कर रहे हैं। इसके माध्यम से देशव्यापी ऑनलाइन सदस्यता अभियान की शुरुआत हो रही है। मैं सभी से अपील करूंगी कि आप हमारे साथ जुड़िए। हम विश्वास दिलाते हैं कि अन्याय के खिलाफ हम आपके साथ खड़े रहेंगे। हम अपनी महिला सदस्यों की ‘लीडरशिप ट्रेनिंग’ भी कराएंगे ताकि वो सशक्त बन सकें।






Comments

अन्य खबरें

राहुल के खुलासे वाले एक लाख फर्जी मतदाताओं को भी नोटिस दिया है क्या? : खेड़ा
राहुल के खुलासे वाले एक लाख फर्जी मतदाताओं को भी नोटिस दिया है क्या? : खेड़ा

नयी दिल्ली.... कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने कहा है कि दो जगह से मतदाता सूची में नाम होने पर दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी के कार्यालय से उन्हें नोटिस मिला है जिससे साफ होता है कि आयोग सत्तारूढ दल के

लंबी लड़ाई के लिए तैयार रहे सेनाएं,जीत के लिए प्रौद्योगिकी और रणनीति में महारत जरूरी: राजनाथ
लंबी लड़ाई के लिए तैयार रहे सेनाएं,जीत के लिए प्रौद्योगिकी और रणनीति में महारत जरूरी: राजनाथ

डा. अंबेडकर नगर (महू) ...... रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा है कि युद्धों की बढती जटिलता और अनिश्चितता के मौजूदा दौर में केवल सैनिकों या हथियारों की संख्या ही पर्याप्त नहीं है बल्कि अत्याधुनिक

भारत पांच साल में 100 गीगावाट पवन ऊर्जा क्षमता हासिल करने के लिए प्रतिबद्ध: जोशी
भारत पांच साल में 100 गीगावाट पवन ऊर्जा क्षमता हासिल करने के लिए प्रतिबद्ध: जोशी

नयी दिल्ली...केंद्रीय नवीन एवं नवीनीकृत ऊर्जा मंत्री प्रल्हाद जोशी ने मंगलवार को कहा कि भारत साल अगले पांच साल में 100 गीगावाट पवन ऊर्जा क्षमता हासिल करने के लिए प्रतिबद्ध है। वैश्विक पवन ऊर्जा

भारत में मोबाइल फोन उत्पादन में 2,700 प्रतिशत की वृद्धि हुई है: मोदी
भारत में मोबाइल फोन उत्पादन में 2,700 प्रतिशत की वृद्धि हुई है: मोदी

अहमदाबाद.... प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को यहां कहा कि 2014 की तुलना में मोबाइल फोन उत्पादन में 2,700 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। श्री मोदी ने अहमदाबाद जिले के हांसलपुर में सुजुकी की