लखनऊ से हिंदी एवं उर्दू में एकसाथ प्रकाशित राष्ट्रीय दैनिक समाचार पत्र
ताजा समाचार

समाचार विवरण

डेली न्यूज़ एक्टिविस्ट

मीडिया हाउस, 16/3 'घ', सरोजिनी नायडू मार्ग, लखनऊ - 226001
फ़ोन : 91-522-2239969 / 2238436 / 40,
फैक्स : 91-522-2239967/2239968
ईमेल : dailynewslko@gmail.com
ई-पेपर : http://www.dailynewsactivist.com

बोले बाबू सिंह कुशवाहा: भाजपा राज में मँहगाई बेलगाम, झूठ और बेईमानी से जीतना चाहती है विधानसभा उपचुनाव
बोले बाबू सिंह कुशवाहा: भाजपा राज में मँहगाई बेलगाम, झूठ और बेईमानी से जीतना चाहती है विधानसभा उपचुनाव
Daily News Network    01 Oct 2024       Email   

पड़री मिर्जापुर। समाजवादी पार्टी के जौनपुर से सांसद बाबू सिंह कुशवाहा औराई के रास्ते चील्ह पहुँचने पर समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष देवी प्रसाद चैधरी के नेतृत्व में माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। पड़री भीटी में आयोजित सभा को सम्बोधित करते हुये श्री कुशवाहा ने कहा कि भाजपा राज में भय व दहशत का माहौल है। मँहगाई चरम पर है। भाजपा विधानसभा उपचुनाव अपने पक्ष में करने के लिये कुछ भी कर सकती है। विधानसभा उपचुनाव भाजपा बेईमानी और झूठ के बल पर जीतना चाहती है, आपलोग सजग रहे। इस बार के विधानसभा उपचुनाव में आपलोग भाजपा को उसके झूठ और बेईमानी के लिये मुँहतोड़ जवाब दें। हमलोग विधानसभा उपचुनाव के साथ 2027 का चुनाव भी जीतेंगे। इस अवसर पर समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष देवी प्रसाद चैधरी ने कहा कि जनपद में हत्या व बलात्कार की घटनायें बढ़ी है। अपराधी खुले आम घूम रहे है। अल्पसंख्यकों व यादवों को पुलिस फर्जी मुकदमें लादकर प्रताड़ित कर रही है। प्रदेश सचिव दामोदर प्रसाद मौर्या ने कहा कि इस सरकार में किसानों को खाद, पानी नही मिल पा रहा है। अधिकारी मनमानी कर रहे है। जनता इन्हे बखूबी जान गई है। आने वाले विधानसभा उपचुनाव में इन्हे सबक सिखाने का काम करेंगी। 
सभा का संचालन विधानसभा अध्यक्ष झल्लू यादव ने किया। सभा को सम्बोधित करने वालों में सत्यप्रकाश यादव, राणा प्रताप सिंह,  आदर्श यादव, रामराज यादव विजय मौर्या, गगन मौर्या, विरेन्द्र यादव, अरशद अली, नन्दलाल मौर्या, दीपक मौर्या आदि सैकड़ो लोग मौजूद रहे।

भवदीय
अशोक कुमार सिंह ‘मुन्ना‘
जिला प्रवक्ता/मीडिया प्रभारी
 समाजवादी पार्टी, मीरजापुर






Comments

अन्य खबरें

ब्राह्मण उत्थान के लिए हुंकार भरी
ब्राह्मण उत्थान के लिए हुंकार भरी

लखनऊ । ब्राह्मण महासभा के एवं विभिन्न संगठनों के राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बुधवार को हजरतगंज में एक बैठक हुई। प्रतिभा शुक्ला राजमंत्री बाल बिकास एवं महिला पुष्टाहार विभाग उत्तर प्रदेश  के आवास

केजरीवाल का जहरीला बयान हर दिल्लीवासी के दिमाग को झकझोर रहा है: भाजपा
केजरीवाल का जहरीला बयान हर दिल्लीवासी के दिमाग को झकझोर रहा है: भाजपा

नयी दिल्ली .... यमुना नदी के जल को लेकर आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल की ओर से दिये गये बयान पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है और कहा है कि उनका यह

रोड शो के बावजूद आतिशी ने नहीं किया नामांकन दाखिल
रोड शो के बावजूद आतिशी ने नहीं किया नामांकन दाखिल

नयी दिल्ली।  आम आदमी पार्टी (आप) की वरिष्ठ नेता एवं दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने सोमवार को नामांकन से पहले लंबा रोड शो किया लेकिन नामांकन नहीं दाखिल कर सकी। आतिशी ने नामांकन से लंबा

महाकुंभ की शुरुआत का दिन करोड़ों लोगों के लिए खास दिन: मोदी
महाकुंभ की शुरुआत का दिन करोड़ों लोगों के लिए खास दिन: मोदी

नयी दिल्ली।  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को महाकुंभ की शुरुआत के दिन को भारतीय मूल्यों और संस्कृति को महत्व देने वाले करोड़ों लोगों के लिए एक बहुत ही खास दिन बताया है। मोदी ने