लखनऊ से हिंदी एवं उर्दू में एकसाथ प्रकाशित राष्ट्रीय दैनिक समाचार पत्र
ताजा समाचार

समाचार विवरण

डेली न्यूज़ एक्टिविस्ट

मीडिया हाउस, 16/3 'घ', सरोजिनी नायडू मार्ग, लखनऊ - 226001
फ़ोन : 91-522-2239969 / 2238436 / 40,
फैक्स : 91-522-2239967/2239968
ईमेल : dailynewslko@gmail.com
ई-पेपर : http://www.dailynewsactivist.com

भारत-नाइजीरिया यूथ कनेक्टः में युवा नेतृत्व, सांस्कृतिक आदान-प्रदान,महिला सशक्तीकरण पर चर्चा
भारत-नाइजीरिया यूथ कनेक्टः में युवा नेतृत्व, सांस्कृतिक आदान-प्रदान,महिला सशक्तीकरण पर चर्चा
एजेंसी    05 Oct 2024       Email   

नयी दिल्ली... चकबल ग्रुप ने शनिवार को नाइजीरियाई उच्चायोग के सहयोग से 'भारत-नाइजीरिया यूथ कनेक्ट' संगोष्ठी का आयोजित किया, जिसमें युवा नेतृत्व, सांस्कृतिक आदान-प्रदान, उद्यमिता और महिला सशक्तीकरण से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गयी।

आभासी माध्यम से आयोजित इस संगोष्ठी में 120 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। संगोष्ठी के दौरान भारत और नाइजीरिया के भविष्य को आकार देने में युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला गया।

इस दौरान चकबल ग्रुप के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक सुदीप चक्रवर्ती ने दोनों देशों के युवा प्रतिभागियों को आर्थिक और सामाजिक विकास के लिए एक प्रमुख चालक के रूप में सहयोग के लिए प्रोत्साहित किया। 'युवा नेतृत्व पर एक प्रभावशाली' विषय पर चर्चा के दौरान अखिल भारतीय अधिवक्ता परिषद (एबीएपी) के संगठन सचिव श्रीहरि बोरिकर ने सामाजिक परिवर्तन में युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका को रेखांकित किया और कौशल विकास और शिक्षा के लिए युवाओं में निवेश के महत्व का उल्लेख किया।

एबीवीपी के राष्ट्रीय संगठन सचिव आशीष चौहान ने भारत-नाइजीरिया संबंधों को मजबूत करने के लिए शैक्षिक सुधारों और छात्र विनिमय कार्यक्रमों पर ध्यान केंद्रित किया और राष्ट्रीय विकास की दिशा में छात्रों को संगठित करने में इस संगोष्ठी जैसे मंचों की भूमिका पर जोर दिया। उन्होंने भारतीय सांस्कृतिक संबंध परिषद (आईसीसीआर) छात्रवृत्ति जैसे शैक्षिक आदान-प्रदान वाले कार्यक्रमों की वकालत की, जो दोनों देशों के विद्यार्थियों को शैक्षिक और व्यावसायिक रूप से सफल होने के लिए आवश्यक साधन प्रदान करते हैं। प्रभारी डी’अफेयर्स ए.आई. संघीय गणराज्य नाइजीरिया, अहमद तिजानी ओ. लावल, ने दोनों देशों के युवाओं के बीच अधिक सहयोग को बढ़ावा देने के लिए साझा इतिहास का लाभ उठाने के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि आज के युवा वैश्विक चुनौतियों का सामना करने के लिए तैयार हैं। उन्होंने दोनों देशों के लिए एक समृद्ध भविष्य को आकार देने में उद्यमशीलता, शिक्षा और कौशल विकास की भूमिका पर जोर दिया और कहा कि भारत में नाइजीरियाई विद्यार्थी शिक्षा और तकनीकी प्रगति से कैसे लाभान्वित हो सकते हैं, इस पर ध्यान दिया जाना चाहिए। उन्होंने सार्वजनिक और निजी क्षेत्रों से सीमा पार निवेश और अवसरों के लिए रास्ते बनाने का आह्वान किया। उन्होंने नेतृत्व में महिलाओं का समर्थन करने की महत्वपूर्ण आवश्यकता को भी रेखांकित किया।






Comments

अन्य खबरें

शाह ने शहीद पुलिस कर्मियों को श्रद्धांजलि अर्पित की
शाह ने शहीद पुलिस कर्मियों को श्रद्धांजलि अर्पित की

नई दिल्ली।  केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोमवार को पुलिस स्मृति दिवस पर यहां राष्ट्रीय पुलिस स्मारक जाकर शहीद पुलिस कर्मियों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर श्री शाह ने पुलिस

मोदी की डिग्री पर टिप्पणी मामले में केजरीवाल की याचिका खारिज
मोदी की डिग्री पर टिप्पणी मामले में केजरीवाल की याचिका खारिज

नयी दिल्ली।  उच्चतम न्यायालय ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की शैक्षणिक योग्यता से संबंधित कथित अपमानजनक टिप्पणी मामले में दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की याचिका सोमवार को

मोदी यूक्रेन व रूस के बीच संघर्ष को समाप्त करवा सकते हैं:तोब्गे
मोदी यूक्रेन व रूस के बीच संघर्ष को समाप्त करवा सकते हैं:तोब्गे

नयी दिल्ली।  भूटान के प्रधानमंत्री दाशो शेरिंग तोब्गे का कहना है कि विश्व के सवा सौ से अधिक विकासशील देशों के समूह ग्लोबल साउथ को भारत के नेतृत्व पर भरोसा है और वह मानते हैं कि प्रधानमंत्री

उत्पादन और किसानों की आय में हो रही है वृद्धि
उत्पादन और किसानों की आय में हो रही है वृद्धि

नयी दिल्ली।  केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री भागीरथ चौधरी ने शनिवार को कहा कि केन्द्र सरकार का मुख्य उद्देश्य किसानों की आय को दोगुना करने और उन्हें तकनीकी, वैज्ञानिक और आर्थिक