लखनऊ से हिंदी एवं उर्दू में एकसाथ प्रकाशित राष्ट्रीय दैनिक समाचार पत्र
ताजा समाचार

समाचार विवरण

डेली न्यूज़ एक्टिविस्ट

मीडिया हाउस, 16/3 'घ', सरोजिनी नायडू मार्ग, लखनऊ - 226001
फ़ोन : 91-522-2239969 / 2238436 / 40,
फैक्स : 91-522-2239967/2239968
ईमेल : dailynewslko@gmail.com
ई-पेपर : http://www.dailynewsactivist.com

मोदी यूक्रेन व रूस के बीच संघर्ष को समाप्त करवा सकते हैं:तोब्गे
मोदी यूक्रेन व रूस के बीच संघर्ष को समाप्त करवा सकते हैं:तोब्गे
एजेंसी    21 Oct 2024       Email   

नयी दिल्ली।  भूटान के प्रधानमंत्री दाशो शेरिंग तोब्गे का कहना है कि विश्व के सवा सौ से अधिक विकासशील देशों के समूह ग्लोबल साउथ को भारत के नेतृत्व पर भरोसा है और वह मानते हैं कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी यूक्रेन और रूस के बीच संघर्ष को समाप्त करवा सकते हैं। भूटानी प्रधानमंत्री ने सोमवार को यहां एनडीटीवी वर्ल्ड समिट में यह बात कही। उन्होंने कहा,“भारत की आबादी दुनिया में सबसे बड़ी है, इसकी अर्थव्यवस्था तेजी से बढ़ रही है। यह तीस खरब (तीन ट्रिलियन) अमेरिकी डॉलर को पार कर गया है। अगर कोविड नहीं होता तो इसे पांच ट्रिलियन अमेरिकी डॉलर को पार करना चाहिए था। 

उन्होंने कहा,“भारत में लगभग साढ़े तीन करोड़ प्रवासी लोग हैं। हर पैमाने पर, यह भारत की शताब्दी है, लेकिन आप नेतृत्व के एक पैमाने पर खड़े हैं, और उस नेतृत्व में सबका विश्वास है। न केवल भारतीय भारत के नेतृत्व पर भरोसा कर रहे हैं, बल्कि वैश्विक दक्षिण भारत के नेतृत्व पर भरोसा कर रहा है। श्री तोब्गे ने कहा,“ग्लोबल साउथ को भारत के नेतृत्व पर भरोसा है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रूस और यूक्रेन के बीच मुद्दों को सुलझा सकते हैं।” उन्होंने कहा,“दुनिया को भारत की जरूरत है और मुझे बहुत खुशी है कि आपने इस सदी को भारत की सदी के रूप में पहचाना है।






Comments

अन्य खबरें

शाह ने शहीद पुलिस कर्मियों को श्रद्धांजलि अर्पित की
शाह ने शहीद पुलिस कर्मियों को श्रद्धांजलि अर्पित की

नई दिल्ली।  केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोमवार को पुलिस स्मृति दिवस पर यहां राष्ट्रीय पुलिस स्मारक जाकर शहीद पुलिस कर्मियों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर श्री शाह ने पुलिस

मोदी की डिग्री पर टिप्पणी मामले में केजरीवाल की याचिका खारिज
मोदी की डिग्री पर टिप्पणी मामले में केजरीवाल की याचिका खारिज

नयी दिल्ली।  उच्चतम न्यायालय ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की शैक्षणिक योग्यता से संबंधित कथित अपमानजनक टिप्पणी मामले में दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की याचिका सोमवार को

मोदी यूक्रेन व रूस के बीच संघर्ष को समाप्त करवा सकते हैं:तोब्गे
मोदी यूक्रेन व रूस के बीच संघर्ष को समाप्त करवा सकते हैं:तोब्गे

नयी दिल्ली।  भूटान के प्रधानमंत्री दाशो शेरिंग तोब्गे का कहना है कि विश्व के सवा सौ से अधिक विकासशील देशों के समूह ग्लोबल साउथ को भारत के नेतृत्व पर भरोसा है और वह मानते हैं कि प्रधानमंत्री

उत्पादन और किसानों की आय में हो रही है वृद्धि
उत्पादन और किसानों की आय में हो रही है वृद्धि

नयी दिल्ली।  केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री भागीरथ चौधरी ने शनिवार को कहा कि केन्द्र सरकार का मुख्य उद्देश्य किसानों की आय को दोगुना करने और उन्हें तकनीकी, वैज्ञानिक और आर्थिक