लखनऊ से हिंदी एवं उर्दू में एकसाथ प्रकाशित राष्ट्रीय दैनिक समाचार पत्र
ताजा समाचार

समाचार विवरण

डेली न्यूज़ एक्टिविस्ट

मीडिया हाउस, 16/3 'घ', सरोजिनी नायडू मार्ग, लखनऊ - 226001
फ़ोन : 91-522-2239969 / 2238436 / 40,
फैक्स : 91-522-2239967/2239968
ईमेल : dailynewslko@gmail.com
ई-पेपर : http://www.dailynewsactivist.com

जिलाध्यक्ष पद पर निर्विरोध निर्वाचित हुए राधेश्याम सिंह यादव
जिलाध्यक्ष पद पर निर्विरोध निर्वाचित हुए राधेश्याम सिंह यादव
Daily News Network    05 Oct 2024       Email   

गाजीपुर।  उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाई स्कूल पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ उत्तर प्रदेश शाखा जनपद गाजीपुर का त्रैवार्षिक अधिवेशन/निर्वाचन निर्विरोध संपन्न हुआ। पुनरू राधेश्याम सिंह यादव जिलाध्यक्ष एवं अजय कुमार जिला महामंत्री निर्विरोध निर्वाचित हुए। मंडल से नियुक्त द्वय पर्यवेक्षक संतोष सिंह अध्यक्ष जनपद चंदौली एवं रविंद्र नाथ सिंह यादव महामंत्री जनपद वाराणसी की देख रेख तथा राष्ट्रीय एवं प्रांतीय अध्यक्ष योगेश त्यागी जी एवं मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार त्रिपाठी मंडल महामंत्री आनंद कुमार सिंह की उपस्थिति में संपन्न हुआ।
शपथ ग्रहण समारोह कार्यक्रम की अध्यक्षता रुद्र नारायण सिंह एवं मुख्य अतिथि राष्ट्रीय एवं प्रांतीय अध्यक्ष माननीय योगेश त्यागी जी थे। उपाध्यक्ष पद पर राजेंद्र राम,राजकुमार कुशवाहा, अजय यादव, दौलत,कृष्ण कुमार सिंह, संतोष कुमार सिंह कुशवाहा,अजयानन्द, अमित सिंह, मंत्री अनिल कुमार सिंह, संयुक्त मंत्री राजेश चौहान, राहुल अग्रवाल,सुभाष चंद्र यादव,उर्मिला यादव,सुनील दूबे, जी सुनील गौतम,अशोक कुमार कोषाध्यक्ष अवधेश सिंह यादव, लेखाकार अखिलेश कुमार, आय व्यय निरीक्षक रामाश्रय यादव के नामों की घोषणा पर्यवेक्षक द्वारा करते हुए सभी पदों पर निर्विरोध निर्वाचन की घोषणा  की गई। पर्यवेक्षक द्वारा निर्विरोध नव निर्वाचित पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। नव निर्वाचित जिला महामंत्री अजय कुमार ने कहा कि जनपद में शिक्षको की समस्या को प्राथमिकता के आधार पर निराकरण कराया जाएगा। जिला अध्यक्ष राधेश्याम सिंह यादव ने मंचासिन अतिथियों को बैज लगाकर  माल्यार्पणकर,अंग वस्त्रम एवं मोमेंटो भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय एवं प्रदेश अध्यक्ष योगेश त्यागी ने कहा कि हम प्रदेश के शिक्षको के साथ है हमे किसी अधिकारी का भय नहीं है। हम हर उस पीड़ित शिक्षक के साथ है। जब भी कोई समस्या आए जिला अध्यक्ष जिला महामंत्री के माध्यम से मुझे अवगत कराए शिक्षकों के सभी समस्यायों का निराकरण होगा। 50 से कम छात्र संख्या वाले विद्यालय को बंद कराना इतना आसान नहीं है। इसके लिए भी संघर्ष किया जाएगा। संगठन में होमियोपैथ के पद्धति पर चलता एलोपैथ पर नही। संगठन के साथ रहोगे तो कार्यों के होने में देर तो होगी लेकिन नुकसान कुछ भी नही होगा। ऑन लाइन उपस्थिति का विरोध जीता जागता उदाहरण है शासन स्तर पर अभी तक लंबित है।विरोध का नतीजा है कि शासन निर्णय नही ले पा रही है। जितनी भी मांगे शिक्षकों की है जब तक पूरी नही करेगी सरकार तब तक आदेश का पालन नही किया जाएगा। हम आप के साथ है जनपद के अध्यक्ष, महामंत्री आप के साथ होंगे। हम शिक्षक वेतनभोगी नही है हम चाणक्य के वंशज है,पहले भी गुरु थे आज भी है और आगे भी रहेंगे। शिक्षक अपने कार्यकाल में निलंबित नही हुआ,वेतन नहीं रोका गया,वेतन वृद्धि नही रोकी गई तो समझो की वह शिक्षक श्रेणी में नही है। मैं तो कई बार  इस तरह के आदेश को चुनौती के रूप  पाया हूं फिर भी आज आप सभी के बीच में प्रदेश अध्यक्ष के रूप आया हूं।  निर्विरोध निर्वाचन में सम्मिलित सभी सदस्यों को एवं नव निर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं प्रकट करते हुए।कार्यक्रम के आयोजक मंडल को एवं मेजमान सदर ब्लाक के अध्यक्ष के पूरी टीम को सहृदय आभार प्रकट करते हुए बधाई दिए। अंत में कार्यकम के अध्यक्ष रुद्र नारायण सिंह ने सभी को शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए कार्यक्रम की समाप्ति को घोषणा की। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री अजय कुमार ने किया।






Comments

अन्य खबरें

ब्राह्मण उत्थान के लिए हुंकार भरी
ब्राह्मण उत्थान के लिए हुंकार भरी

लखनऊ । ब्राह्मण महासभा के एवं विभिन्न संगठनों के राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बुधवार को हजरतगंज में एक बैठक हुई। प्रतिभा शुक्ला राजमंत्री बाल बिकास एवं महिला पुष्टाहार विभाग उत्तर प्रदेश  के आवास

केजरीवाल का जहरीला बयान हर दिल्लीवासी के दिमाग को झकझोर रहा है: भाजपा
केजरीवाल का जहरीला बयान हर दिल्लीवासी के दिमाग को झकझोर रहा है: भाजपा

नयी दिल्ली .... यमुना नदी के जल को लेकर आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल की ओर से दिये गये बयान पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है और कहा है कि उनका यह

रोड शो के बावजूद आतिशी ने नहीं किया नामांकन दाखिल
रोड शो के बावजूद आतिशी ने नहीं किया नामांकन दाखिल

नयी दिल्ली।  आम आदमी पार्टी (आप) की वरिष्ठ नेता एवं दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने सोमवार को नामांकन से पहले लंबा रोड शो किया लेकिन नामांकन नहीं दाखिल कर सकी। आतिशी ने नामांकन से लंबा

महाकुंभ की शुरुआत का दिन करोड़ों लोगों के लिए खास दिन: मोदी
महाकुंभ की शुरुआत का दिन करोड़ों लोगों के लिए खास दिन: मोदी

नयी दिल्ली।  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को महाकुंभ की शुरुआत के दिन को भारतीय मूल्यों और संस्कृति को महत्व देने वाले करोड़ों लोगों के लिए एक बहुत ही खास दिन बताया है। मोदी ने