लखनऊ से हिंदी एवं उर्दू में एकसाथ प्रकाशित राष्ट्रीय दैनिक समाचार पत्र
ताजा समाचार

समाचार विवरण

डेली न्यूज़ एक्टिविस्ट

मीडिया हाउस, 16/3 'घ', सरोजिनी नायडू मार्ग, लखनऊ - 226001
फ़ोन : 91-522-2239969 / 2238436 / 40,
फैक्स : 91-522-2239967/2239968
ईमेल : dailynewslko@gmail.com
ई-पेपर : http://www.dailynewsactivist.com

भारतीय पुलिस सेवा के 2023 बैच के प्रशिक्षु आधिकारियों से मिलेंगे शाह
भारतीय पुलिस सेवा के 2023 बैच के प्रशिक्षु आधिकारियों से मिलेंगे शाह
एजेंसी    14 Oct 2024       Email   

नयी दिल्ली।  केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह मंगलवार को यहां भारतीय पुलिस सेवा के 2023 बैच के प्रशिक्षु आधिकारियों के साथ संवाद करेंगे। गृह मंत्रालय ने सोमवार को यहां बताया कि भेंट के दौरान प्रशिक्षु अधिकारी ट्रैनिंग से जुड़े अपने अनुभव गृह मंत्री के साथ साझा करेंगे। वर्ष 2047 में भारत को एक विकसित राष्ट्र बनाने के संकल्प को पूरा करने की दिशा में युवा पुलिस अधिकारियों की महत्वपूर्ण भूमिका है। भेंट के दौरान प्रोबेशनरी अधिकारियों को देश की आंतरिक सुरक्षा से जुड़ी चुनौतियों से निपटने के लिए गृह मंत्री का मार्गदर्शन भी मिलेगा।

भारतीय पुलिस सेवा वर्ष 2023 बैच में, 54 महिला अधिकारियों सहित कुल 188 अधिकारी प्रशिक्षु बुनियादी पाठ्यक्रम प्रशिक्षण चरण - एक पूरा कर चुके हैं। दिल्ली में विभिन्न केन्द्रीय सशस्त्र पुलिस बलों और केन्द्रीय पुलिस संगठनों के साथ दो सप्ताह के प्रशिक्षण के बाद प्रशिक्षु अधिकारी अपने-अपने कैडर में 29 सप्ताह का जिला व्यावहारिक प्रशिक्षण लेंगे।






Comments

अन्य खबरें

शाह ने शहीद पुलिस कर्मियों को श्रद्धांजलि अर्पित की
शाह ने शहीद पुलिस कर्मियों को श्रद्धांजलि अर्पित की

नई दिल्ली।  केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोमवार को पुलिस स्मृति दिवस पर यहां राष्ट्रीय पुलिस स्मारक जाकर शहीद पुलिस कर्मियों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर श्री शाह ने पुलिस

मोदी की डिग्री पर टिप्पणी मामले में केजरीवाल की याचिका खारिज
मोदी की डिग्री पर टिप्पणी मामले में केजरीवाल की याचिका खारिज

नयी दिल्ली।  उच्चतम न्यायालय ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की शैक्षणिक योग्यता से संबंधित कथित अपमानजनक टिप्पणी मामले में दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की याचिका सोमवार को

मोदी यूक्रेन व रूस के बीच संघर्ष को समाप्त करवा सकते हैं:तोब्गे
मोदी यूक्रेन व रूस के बीच संघर्ष को समाप्त करवा सकते हैं:तोब्गे

नयी दिल्ली।  भूटान के प्रधानमंत्री दाशो शेरिंग तोब्गे का कहना है कि विश्व के सवा सौ से अधिक विकासशील देशों के समूह ग्लोबल साउथ को भारत के नेतृत्व पर भरोसा है और वह मानते हैं कि प्रधानमंत्री

उत्पादन और किसानों की आय में हो रही है वृद्धि
उत्पादन और किसानों की आय में हो रही है वृद्धि

नयी दिल्ली।  केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री भागीरथ चौधरी ने शनिवार को कहा कि केन्द्र सरकार का मुख्य उद्देश्य किसानों की आय को दोगुना करने और उन्हें तकनीकी, वैज्ञानिक और आर्थिक