बलरामपुर:- विकसित भारत का अमृत काल सेवा, सुशासन व गरीब कल्याण के 11 वर्ष पूरे होने पर शुक्रवार को अटल भवन कार्यालय पर जिला कार्यशाला का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि क्षेत्रीय उपाध्यक्ष व जिला प्रभारी राहुल राज रस्तोगी ने कार्यकर्ताओं को केन्द्र सरकार के उपलब्धियों के बारे में जानकारी दी। मुख्य अतिथि ने कहा कि छह से 21 जून तक विभिन्न अभियान चलाए जाएंगे। अभियान के दौरान पौधरोपण का भी कार्यक्रम शामिल रहेगा। आगामी नौ जून को प्रदेश सरकार के मंत्री व प्रदेश पदाधिकारी प्रेस वार्ता जिले में करेंगे। 11 व 12 जून को जिले में प्रदेश से कोई भी पदाधिकारी मौजूद रहेंगे। इस दिन प्रबुद्ध समागम एवं केन्द्र सरकार की उपलब्धियों पर प्रदर्शनी आयोजित की जाएगी। इसी के साथ ही जिले के जनप्रतिनिधियों द्वारा कराये गए अच्छे कार्यों को कार्यकर्ता सोशल मीडिया पर वीडियो बनाकर शेयर करें। पार्टी की ओर से डिजिटल प्रतियोगिता कराई जाएगी। जिसमें सोशल मीडिया पर मौजूद लोग प्रतिभाग कर सकेंगे। मंडल स्तर पर भी अभियान का शुभारंभ किया जाएगा। 13 से 15 जून तक विकसित भारत का संकल्प कार्यक्रम किया जाएगा। शक्ति केन्द्रों पर ग्रामीण क्षेत्रों में ग्राम चौपाल व नगरीय क्षेत्र में नगरीय चौपाल का आयोजन होगा। सभी कार्यकर्ता केन्द्र सरकार के 11 वर्षों के कार्यकाल उत्सव के रूप में मनाएं। 19 से 20 जून तक प्रत्येक मंडल में विश्व योग दिवस का आयोजन किया जाएगा। भाजपा जिलाध्यक्ष रवि मिश्रा ने कहा कि केन्द्र व प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को कार्यकर्ता निचले स्तर तक पहुंचाने का कार्य करें। सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाकर लाभ दिलानें में सहायोग करें। नपाप अध्यक्ष धीरेन्द्र प्रताप सिंह धीरू ने कहा कि अभियान में युवाओं को अधिक से अधिक संख्या में जोड़ने का काम संगठन के लोग करें। युवाओं के लिए सरकार तमाम योजनाएं चला रही है। इस अवसर पर कार्यक्रम संयोजक व जिला महामंत्री वरुण सिंह मोनू सह संयोजक शिव प्रसाद यादव मयूर सूर्यवंशी जिला उपाध्यक्ष बृजेन्द्र तिवारी जिला महामंत्री विष्णुदेव गुप्ता बिन्दू विश्वकर्मा युवा मोर्चा अध्यक्ष संदीप वर्मा महिला मोर्चा अध्यक्ष ललिता तिवारी डॉक्टर प्रांजल त्रिपाठी बंदना पासवान अवधेश तिवारी तरुण सुनीता मिश्रा रवींद्र सिंह अजय सिंह पिंकू अपूर्व प्रताप सिंह सौरभ रतन पांडेय अंशुमान शुक्ल संदीप उपाध्याय डीपी सिंह अवधेश पांडेय राम प्रसाद सिंह कृष्ण गोपाल गुप्ता आनंद स्वरूप श्रीवास्तव व विश्राम सिंह समेत अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।