लखनऊ से हिंदी एवं उर्दू में एकसाथ प्रकाशित राष्ट्रीय दैनिक समाचार पत्र
ताजा समाचार

समाचार विवरण

डेली न्यूज़ एक्टिविस्ट

मीडिया हाउस, 16/3 'घ', सरोजिनी नायडू मार्ग, लखनऊ - 226001
फ़ोन : 91-522-2239969 / 2238436 / 40,
फैक्स : 91-522-2239967/2239968
ईमेल : dailynewslko@gmail.com
ई-पेपर : http://www.dailynewsactivist.com

स्मार्ट सिटी के नाम पर भाजपा ने बजट का बंदरबांट किया : अखिलेश यादव
स्मार्ट सिटी के नाम पर भाजपा ने बजट का बंदरबांट किया : अखिलेश यादव
एजेंसी    03 Aug 2025       Email   

लखनऊ.... समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार में लूट और भ्रष्टाचार को चरम पर बताते हुए कहा है कि इस सरकार में हर विभाग और हर कार्य में भ्रष्टाचार और कमीशनखोरी है। भाजपा सरकार ने स्मार्ट सिटी के नाम पर बजट का जमकर बंदरबांट किया है।
उन्होंने कहा कि राजधानी लखनऊ समेत भाजपा सरकार द्वारा घोषित स्मार्ट शहरों में जगह-जगह गड्ढे़ में जलभराव होने से लोगों का जनजीवन खतरे में है। नालों में गिर कर लोगों की मौंते हो रही है। उन्होंने कहा कि प्रयागराज में 20 हजार करोड़ खर्च करने के बाद प्रयागवासियों को जलभराव की समस्या झेलना पड़ रहा है।
सपा प्रमुख ने कहा कि स्मार्ट सिटी की संकल्पना पर पानी फेरने वाले भाजपाई अपनी नाव लेकर कहां गायब हो गये है? प्रदेश के कई जिलों में बाढ़ की विस्फोटक स्थिति है। प्रयागराज से लेकर वाराणसी तक हजारों लोगों के घरों में पानी भरा है। बाढ़ से निपटने और बचाव तथा राहत के लिए सरकार की पहले से कोई तैयारी नहीं है। भाजपा सरकार के इंजन जनहित में कार्य करने के बजाय अपने-अपने स्वार्थ साधने में लगे है।
श्री यादव ने कहा कि प्रदेश के दर्जनों जिले प्रयागराज, मिर्जापुर, बांदा, हमीरपुर, जालौन, औरैया, वाराणसी, आगरा, इटावा, फतेहपुर, कानपुर देहात, बलिया नदियों का जलस्तर बढ़ने और बारिश से बाढ़ की चपेट में है। लाखों की आबादी प्रभावित है। किसानों की फसलें डूब कर नष्ट हो गयी। बाढ़ से आमजन, पशुधन प्रभावित है। सरकार की लापरवाही और अकर्मण्यता के कारण पीड़ितों को कोई मदद नहीं मिली। सरकार ने आम जनता को उसके हाल पर छोड़ दिया है।






Comments

अन्य खबरें

राहुल के खुलासे वाले एक लाख फर्जी मतदाताओं को भी नोटिस दिया है क्या? : खेड़ा
राहुल के खुलासे वाले एक लाख फर्जी मतदाताओं को भी नोटिस दिया है क्या? : खेड़ा

नयी दिल्ली.... कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने कहा है कि दो जगह से मतदाता सूची में नाम होने पर दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी के कार्यालय से उन्हें नोटिस मिला है जिससे साफ होता है कि आयोग सत्तारूढ दल के

लंबी लड़ाई के लिए तैयार रहे सेनाएं,जीत के लिए प्रौद्योगिकी और रणनीति में महारत जरूरी: राजनाथ
लंबी लड़ाई के लिए तैयार रहे सेनाएं,जीत के लिए प्रौद्योगिकी और रणनीति में महारत जरूरी: राजनाथ

डा. अंबेडकर नगर (महू) ...... रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा है कि युद्धों की बढती जटिलता और अनिश्चितता के मौजूदा दौर में केवल सैनिकों या हथियारों की संख्या ही पर्याप्त नहीं है बल्कि अत्याधुनिक

भारत पांच साल में 100 गीगावाट पवन ऊर्जा क्षमता हासिल करने के लिए प्रतिबद्ध: जोशी
भारत पांच साल में 100 गीगावाट पवन ऊर्जा क्षमता हासिल करने के लिए प्रतिबद्ध: जोशी

नयी दिल्ली...केंद्रीय नवीन एवं नवीनीकृत ऊर्जा मंत्री प्रल्हाद जोशी ने मंगलवार को कहा कि भारत साल अगले पांच साल में 100 गीगावाट पवन ऊर्जा क्षमता हासिल करने के लिए प्रतिबद्ध है। वैश्विक पवन ऊर्जा

भारत में मोबाइल फोन उत्पादन में 2,700 प्रतिशत की वृद्धि हुई है: मोदी
भारत में मोबाइल फोन उत्पादन में 2,700 प्रतिशत की वृद्धि हुई है: मोदी

अहमदाबाद.... प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को यहां कहा कि 2014 की तुलना में मोबाइल फोन उत्पादन में 2,700 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। श्री मोदी ने अहमदाबाद जिले के हांसलपुर में सुजुकी की