लखनऊ से हिंदी एवं उर्दू में एकसाथ प्रकाशित राष्ट्रीय दैनिक समाचार पत्र
ताजा समाचार

समाचार विवरण

डेली न्यूज़ एक्टिविस्ट

मीडिया हाउस, 16/3 'घ', सरोजिनी नायडू मार्ग, लखनऊ - 226001
फ़ोन : 91-522-2239969 / 2238436 / 40,
फैक्स : 91-522-2239967/2239968
ईमेल : dailynewslko@gmail.com
ई-पेपर : http://www.dailynewsactivist.com

सिडनी विश्वविद्यालय में व्यक्ति को चाकू घोंपने के आरोप में किशोर गिरफ्तार
सिडनी विश्वविद्यालय में व्यक्ति को चाकू घोंपने के आरोप में किशोर गिरफ्तार
एजेंसी    02 Jul 2024       Email   

सिडनी।  सिडनी विश्वविद्यालय के परिसर में एक व्यक्ति को चाकू घोंपने के आरोप में मंगलवार को किशोर को हिरासत में लिया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक स्थानीय समयानुसार सुबह लगभग 8.35 बजे विश्वविद्यालय परिसर में चाकूबाजी की घटना की जानकारी मिलने के बाद कैंपरडाउन में पररामट्टा रोड के किनारे शैक्षणिक सुविधा में आपातकालीन सेवाओं को बुलाया गया। न्यू साउथ वेल्स पुलिस बल ने एक बयान में पुष्टि किया कि 22 वर्षीय एक व्यक्ति को गंभीर स्थिति में रॉयल प्रिंस अल्फ्रेड अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

अधिकारियों को पता चला कि घटना के बाद एक किशाेर परमट्टा रोड पर एक बस में सवार होकर फरार हो गया। पुलिस ने बताया कि 14 वर्षीय नाबालिग को रॉयल प्रिंस अल्फ्रेड अस्पताल के पास से गिरफ्तार किया गया और उससे पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने प्रारंभिक जांच के बाद कहा कि ऐसा माना जा रहा है कि दोनों में से कोई भी व्यक्ति एक-दूसरे से परिचित नहीं हैं। एक प्रवक्ता के हवाले से कहा गया कि एहतियाती उपाय के रूप में विश्विद्यालय परिसर में सुरक्षा और पुलिस की मौजूदगी बढ़ाई जा सकती है, जांच अभी जारी है।






Comments

अन्य खबरें

राष्ट्रीय बाल पुरस्कार के नामांकन की अंतिम तिथि 15 सितंबर
राष्ट्रीय बाल पुरस्कार के नामांकन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

नयी दिल्ली।  प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार 2025 के नामांकन तिथि 15 सितंबर है। केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्रालय ने शनिवार को यहां बताया कि राष्ट्रीय पुरस्कार पोर्टल पर

पोषण माह में सवा करोड़ से अधिक गतिविधियां आयोजित
पोषण माह में सवा करोड़ से अधिक गतिविधियां आयोजित

नयी दिल्ली।  सातवें राष्ट्रीय पोषण माह 2024 के छठे दिन तक 35 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के 752 जिलों से 1.37 करोड़ गतिविधियां आयोजित की गयी है जिसमें बिहार, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र,

शिक्षक की भूमिका है भविष्य के लिए समर्थवान नागरिक तैयार करना: मोदी
शिक्षक की भूमिका है भविष्य के लिए समर्थवान नागरिक तैयार करना: मोदी

नयी दिल्ली।  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश के शिक्षक वर्ग का आह्वान किया है कि वे अपने विद्यार्थियों को शिक्षण-प्रशिक्षण, संस्कार-सुधार करके उनको इस तरह समर्थवान बनाएं ताकि वह आने

कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव के लिए बनाई समन्वय समिति
कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव के लिए बनाई समन्वय समिति

नयी दिल्ली।  कांग्रेस ने चार राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए घोषणा पत्र समन्वय समिति का गठन किया है जो संबंधित राज्य की घोषणा पत्र समिति के साथ मिलकर काम करेगी। कांग्रेस