लखनऊ से हिंदी एवं उर्दू में एकसाथ प्रकाशित राष्ट्रीय दैनिक समाचार पत्र
ताजा समाचार

समाचार विवरण

डेली न्यूज़ एक्टिविस्ट

मीडिया हाउस, 16/3 'घ', सरोजिनी नायडू मार्ग, लखनऊ - 226001
फ़ोन : 91-522-2239969 / 2238436 / 40,
फैक्स : 91-522-2239967/2239968
ईमेल : dailynewslko@gmail.com
ई-पेपर : http://www.dailynewsactivist.com

मास्टर्स कप की मेजबानी करेगा हॉकी इंडिया
मास्टर्स कप की मेजबानी करेगा हॉकी इंडिया
एजेंसी    02 Jul 2024       Email   

नयी दिल्ली।  हॉकी इंडिया ने मंगलवार को पहली बार पुरुष और महिला वर्ग के 40 वर्ष से अधिक आयु वाले अनुभवी हॉकी खिलाड़ियों के आयोजित होने वाले मास्टर्स कप टूर्नामेंट की मेजबानी करने की घोषणा की। हॉकी इंडिया मास्टर्स कप अनुभवी हॉकी खिलाड़ियों के जुनून और कौशल के जश्न मनाने का जरिया है। इस टूर्नामेंट का उद्देश्य पूर्व खिलाड़ियों को एक साथ अपने पसंदीदा खेल से फिर से जोड़ा है।

हॉकी इंडिया से संबद्ध सभी राज्य सदस्य इकाइयां इस ऐतिहासिक आयोजन में भाग लेने के लिए पात्र हैं और टूर्नामेंट में भाग लेने के लिए सभी पात्र अनुभवी खिलाड़ियों अपनी संबंधित सदस्य इकाइयों से संपर्क करना होगा तथा हॉकी इंडिया सदस्य इकाई पोर्टल के माध्यम से पंजीकरण करना होगा।

इस अवसर पर हॉकी इंडिया के अध्यक्ष दिलीप टिर्की ने कहा, “हम पहली बार हॉकी इंडिया मास्टर्स कप की घोषणा करते हुए रोमांचित हैं। यह एक ऐसा आयोजन जो हमारे अनुभवी खिलाड़ियों के समर्पण और जुनून का सम्मान करता है। यह टूर्नामेंट खेल के प्रति उनके स्थायी प्रेम और हॉकी में उनके अमूल्य योगदान का एक प्रमाण है।”

उन्होंने कहा,“पूर्व खिलाड़ियों को प्रतिस्पर्धा जारी रखने के लिए एक मंच प्रदान करके हमारा उद्देश्य समुदाय की एक मजबूत भावना को बढ़ावा देना है और यह सुनिश्चित करना है कि उनका अनुभव और उत्साह खिलाड़ियों की भावी पीढ़ियों को प्रेरित करता रहे। हम इन अनुभवी एथलीटों को मैदान पर वापस देखने, खेल के उत्साह को फिर से जीने और अपने साथियों के सौहार्द का आनंद लेने के लिए उत्सुक हैं।






Comments

अन्य खबरें

राष्ट्रीय बाल पुरस्कार के नामांकन की अंतिम तिथि 15 सितंबर
राष्ट्रीय बाल पुरस्कार के नामांकन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

नयी दिल्ली।  प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार 2025 के नामांकन तिथि 15 सितंबर है। केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्रालय ने शनिवार को यहां बताया कि राष्ट्रीय पुरस्कार पोर्टल पर

पोषण माह में सवा करोड़ से अधिक गतिविधियां आयोजित
पोषण माह में सवा करोड़ से अधिक गतिविधियां आयोजित

नयी दिल्ली।  सातवें राष्ट्रीय पोषण माह 2024 के छठे दिन तक 35 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के 752 जिलों से 1.37 करोड़ गतिविधियां आयोजित की गयी है जिसमें बिहार, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र,

शिक्षक की भूमिका है भविष्य के लिए समर्थवान नागरिक तैयार करना: मोदी
शिक्षक की भूमिका है भविष्य के लिए समर्थवान नागरिक तैयार करना: मोदी

नयी दिल्ली।  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश के शिक्षक वर्ग का आह्वान किया है कि वे अपने विद्यार्थियों को शिक्षण-प्रशिक्षण, संस्कार-सुधार करके उनको इस तरह समर्थवान बनाएं ताकि वह आने

कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव के लिए बनाई समन्वय समिति
कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव के लिए बनाई समन्वय समिति

नयी दिल्ली।  कांग्रेस ने चार राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए घोषणा पत्र समन्वय समिति का गठन किया है जो संबंधित राज्य की घोषणा पत्र समिति के साथ मिलकर काम करेगी। कांग्रेस